IPL 2025: 17 मई से आईपीएल शुरू, देखिए कौन खिलाड़ी बाहर और कौन अंदर, लिस्ट

IPL 2025: 11 मैच में 26.14 के औसत से 14 विकेट झटके हैं जिससे वह टीम के विकेट लेने वाले मुख्य गेंदबाज रहे हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2025 16:25 IST2025-05-16T16:22:28+5:302025-05-16T16:25:54+5:30

IPL 2025 live starts from 17th May see which players out and which in see list | IPL 2025: 17 मई से आईपीएल शुरू, देखिए कौन खिलाड़ी बाहर और कौन अंदर, लिस्ट

file photo

googleNewsNext
Highlightsफाइनल की टीम में शामिल स्टब्स प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।आईपीएल के प्लेऑफ वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 मई से शुरु हो रही।मुंबई इंडियंस इस समय अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क और डोनोवन फरेरा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे मैचों के लिए वापस नहीं लौटने का फैसला किया है जबकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स अंतिम दो लीग मैच के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्टार्क और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फरेरा ने दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन को अपने फैसले से अवगत करा दिया है। स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के अभियान में अहम खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने 11 मैच में 26.14 के औसत से 14 विकेट झटके हैं जिससे वह टीम के विकेट लेने वाले मुख्य गेंदबाज रहे हैं।

IPL 2025: देखिए लिस्ट 

मिचेल स्टार्क- बाहर (दिल्ली कैपिटल्स)

डोनोवन फरेरा- बाहर (दिल्ली कैपिटल्स)

विल जैक्स- इन (मुंबई इंडियंस)

ट्रिस्टन स्टब्स- इन (दिल्ली कैपिटल्स)

फाफ डुप्लेसी- बाहर (दिल्ली कैपिटल्स)

मार्कस स्टोइनिस- इन (पंजाब किंग्स)

जोश इंगलिस- इन (पंजाब किंग्स)

जोस बटलर- इन (गुजरात टाइटंस)

उनकी अनुपस्थिति दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए एक बड़ा झटका है। वहीं फरेरा इस सत्र में केवल एक बार ही खेल पाए हैं। उनके साथी ट्रिस्टन स्टब्स बचे हुए तीन लीग मैच के लिए दिल्ली की टीम में शामिल हो चुके हैं। अगर दिल्ली कैपिटल्स क्वालीफाई करती है तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की टीम में शामिल स्टब्स प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के उप कप्तान फाफ डुप्लेसी भी बाहर हो गए हैं। वहीं मार्कस स्टोइनिस और जोश इंगलिस पंजाब किंग्स में शामिल होने के लिए सहमत हो गए हैं लेकिन 18 मई को आईपीएल की बहाली के बाद पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज जैक्स ने शुक्रवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर वापसी के लिए मुंबई की फ्लाइट टिकट की तस्वीर पोस्ट करके अपनी वापसी की पुष्टि की। लेकिन हमवतन जोस बटलर की तरह जैक्स मुंबई इंडियंस के अंतिम दो लीग मैच खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम की प्रतिबद्धता के के लिए रवाना हो जाएंगे।

क्योंकि आईपीएल के प्लेऑफ वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 मई से शुरु हो रही इंग्लैंड की सफेद गेंद की श्रृंखला से टकरा रहे हैं। मुंबई इंडियंस इस समय अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए उसे अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल को एक सप्ताह के निलंबित करने बाद 17 मई से फिर शुरू किया गया है जिससे अब आईपीएल फाइनल तीन जून को होगा।

Open in app