IPL 2025 Orange Cap: 15 मैच, 88 चौके, 21 छक्के के साथ 759 रन, एलिट ग्रुप में सुदर्शन, इंडियन प्रीमियर लीग में 2008 से 2025 तक ऑरेंज कैप विजेताओं की सूची

IPL 2025 Orange Cap: ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के नाम सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड है। तीन सीजन 2015, 2017 और 2019 में शीर्ष स्कोरर थे, जब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला था।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 3, 2025 23:14 IST

Open in App
ठळक मुद्देIPL 2025 Orange Cap: 2024 में विराट कोहली ने 154.69 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी।IPL 2025 Orange Cap: मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने 16 मैच में 717 रन के साथ दूसरे पायदान पर रहे।IPL 2025 Orange Cap: साई सुदर्शन को पुरस्कार के रूप में 10 लाख रुपये मिले। 54.21 की औसत से 759 रन बनाए

IPL 2025 Orange Cap: गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरकर आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप जीती। सुदर्शन को पुरस्कार के रूप में 10 लाख रुपये मिले। सुदर्शन ने 15 पारियों में 54.21 की औसत से 759 रन बनाए। इस दौरान 88 चौके और 21 छक्के मारे। मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने 16 मैच में 717 रन के साथ दूसरे पायदान पर रहे। आईपीएल 2024 में आरसीबी के विराट कोहली ने 154.69 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के नाम सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड है। वह तीन सीजन 2015, 2017 और 2019 में शीर्ष स्कोरर थे, जब उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला था।

IPL 2025 Orange Cap: आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप विजेताओं की सूची-

2025ः साई सुदर्शन

2024ः विराट कोहली

2023ः शुभमन गिल

2022ः जोस बटलर

2021ः रुतुराज गायकवाड़

2020ः  केएल राहुल

2019ः डेविड वार्नर

2018ः केन विलियमसन

2017ः डेविड वार्नर

2016ः विराट कोहली

2015ः डेविड वार्नर

2014ः रॉबिन उथप्पा

2013ः माइकल हसी

2012ः क्रिस गेल

2011ः क्रिस गेल

2010ः सचिन तेंदुलकर

2009ः मैथ्यू हेडन

2008ः शॉन मार्श।

गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन के दौरान सबसे अधिक रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप पुरस्कार जीता। 23 साल और 231 दिन की उम्र में सुदर्शन यह सम्मान जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए, उन्होंने अपने साथी शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया।

गिल की उम्र 23 साल और 263 दिन थी, जब उन्होंने 2023 में पुरस्कार जीता था। सुदर्शन ने 15 पारियों में 759 रन बनाकर अपना अभियान समाप्त किया। उन्होंने 54.21 की औसत से रन बनाए और एक शतक और छह अर्द्धशतक लगाए। यह सीज़न लगातार तीसरा साल है, जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने यह सम्मान जीता है। विराट कोहली ने 2024 में 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी।

IPL 2025 Orange Cap: टॉप-10 रन बनाने वाले खिलाड़ी

1 साई सुदर्शनः 759

2 सूर्यकुमार यादवः 717

3 शुभमन गिलः 650

4 मिशेल मार्शः 627

5 विराट कोहलीः 614

6 श्रेयस अय्यरः 603

7 यशस्वी जयसवालः 559

8 केएल राहुलः 539

9 जोस बटलरः 538

10 निकोलस पूरनः 524।

टॅग्स :आईपीएल 2025गुजरात टाइटन्सविराट कोहलीशुभमन गिलरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरIPL

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या