IPL 2025 Purple-Orange Cap: लीग चरण खत्म, प्लेऑफ की शुरुआत, जानें किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिए टॉप-10 खिलाड़ियों की सूची, जानें अभी तक कितने चौके और छक्के

IPL 2025 Purple-Orange Cap: ट्रेंट बोल्ट, जोश हेजलवुड और अर्शदीप सिंह इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पांच में शामिल हैं। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 28, 2025 15:56 IST2025-05-28T15:44:58+5:302025-05-28T15:56:04+5:30

IPL 2025 League stage over playoffs begun 29 may to 3 june know who Orange and Purple caps see list of top-10 players Know how many fours and sixes so far | IPL 2025 Purple-Orange Cap: लीग चरण खत्म, प्लेऑफ की शुरुआत, जानें किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिए टॉप-10 खिलाड़ियों की सूची, जानें अभी तक कितने चौके और छक्के

IPL 2025 Purple-Orange Cap

HighlightsIPL 2025 Purple-Orange Cap: नूर अहमद पर्पल कैप स्टैंडिंग में शीर्ष पर बने रहे। IPL 2025 Purple-Orange Cap: प्रसिद्ध कृष्णा 14 मैचों में 23 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। IPL 2025 Purple-Orange Cap: प्लेऑफ की शुरुआत 29 मई से है।

IPL 2025 Purple-Orange Cap:  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को आठ गेंद शेष रहते छह विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपना दूसरा स्थान पक्का किया और इसके साथ ही लीग चरण खत्म हो गया। प्लेऑफ की शुरुआत 29 मई से है। फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच के बाद नूर अहमद पर्पल कैप स्टैंडिंग में शीर्ष पर बने रहे। गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा 14 मैचों में 23 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। लीग चरण की समाप्ति के बाद ट्रेंट बोल्ट, जोश हेजलवुड और अर्शदीप सिंह इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पांच में शामिल हैं। 

IPL 2025 Purple Cap:

1. नूर अहमदः 24

2. प्रसिद्ध कृष्णः 23

3. ट्रेंट बोल्टः 22

4जोश हेज़लवुडः 21

5. अर्शदीप सिंहः 18

6. वैभव अरोड़ाः 17

7. जसप्रीत बुमराहः 17

8. वरुण चक्रवर्तीः 17

9. रविश्रीनिवासन साई किशोरः 17

10. पैट कमिंसः 16।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद विराट कोहली मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पांच में वापस आ गए हैं। कोहली ने अपनी पारी के दौरान 600 रन का आंकड़ा पार किया और स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर हैं।

इस बीच, एलएसजी के सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने मंगलवार को 67 रन की पारी खेलकर अपना चौथा स्थान मजबूत किया। गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रमशः 679 और 649 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। उनके बाद सूर्यकुमार यादव हैं, जो 640 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।

IPL 2025 Orange Cap:

1. साई सुदर्शनः 679

2. शुभमन गिलः 649

3. सूर्यकुमार यादवः 640

4. मिशेल मार्शः 627

5. विराट कोहलीः 602

6. यशस्वी जयसवालः 559

7. केएल राहुलः 539

8. जोस बटलरः 538

9. निकोलस पूरनः 524

10. श्रेयस अय्यरः 514।

IPL 2025 Purple-Orange Cap:

कुल विकेटः 819

औसत रन/विकेटः 30.62

तेज बॉलरः 490

स्पिन गेंदबाजः 291।

IPL 2025 Purple Cap:

1. चौकाः 2143

2. छक्काः 1219

IPL 2025 Purple-Orange Cap: आईपीएल में सबसे ज़्यादा सफल रन-चेज़

262 - PBKS बनाम KKR, कोलकाता, 2024

246 - SRH बनाम PBKS, हैदराबाद, 2025

228 - RCB बनाम LSG, लखनऊ, 2025

224 - RR बनाम PBKS, शारजाह, 2020

224 - RR बनाम KKR, कोलकाता, 2024

IPL 2025 Purple-Orange Cap:RCB के लिए 200 से ज़्यादा रन का सफल पीछा-

228 बनाम LSG, लखनऊ, 2025

215 बनाम साउथ ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, CLT20, 2011

204 बनाम PBKS, बेंगलुरु, 2010

204 बनाम NSW, बेंगलुरु, CLT20, 2011

201 बनाम GT, अहमदाबाद, 2024।

Open in app