IPL 2025: ग्लेन फिलिप्स चोट के कारण आईपीएल से बाहर?, गुजरात टाइटंस ने इस खिलाड़ी को किया शामिल

IPL 2025: आईपीएल के वर्तमान सत्र में गुजरात टाइटंस के किसी भी मैच में अंतिम एकादश में शामिल नहीं थे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 17, 2025 23:32 IST2025-04-17T23:31:19+5:302025-04-17T23:32:09+5:30

IPL 2025 Gujarat Titans pick Dasun Shanaka as a replacement for the injured Glenn Phillips | IPL 2025: ग्लेन फिलिप्स चोट के कारण आईपीएल से बाहर?, गुजरात टाइटंस ने इस खिलाड़ी को किया शामिल

photo-ipl

Highlightsन्यूजीलैंड का यह ऑलराउंडर स्वदेश लौट गया है।कैगिसो रबाडा निजी कारणों से टीम छोड़कर स्वदेश लौट गये थे।गुजरात टाइटंस के स्वदेश लौटने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।

IPL 2025: गुजरात टाइटंस के ग्लेन फिलिप्स चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए है। इस बीच टीम ने श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को चुना है। गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ग्रोइन की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने यह घोषणा की। गुजरात टाइटंस ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘ फिलिप्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे।’’ न्यूजीलैंड का यह ऑलराउंडर स्वदेश लौट गया है।

वह आईपीएल के वर्तमान सत्र में गुजरात टाइटंस के किसी भी मैच में अंतिम एकादश में शामिल नहीं थे। सनराइजर्स के खिलाफ मैच में वह स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक रूप में फील्डिंग कर रहे थे। फिलिप्स गुजरात टाइटंस के स्वदेश लौटने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा निजी कारणों से टीम छोड़कर स्वदेश लौट गये थे।

Open in app