IPL 2025: 7 साल और 0 खिताब, दिल्ली कैपिटल्स ने किया बाहर!, अब किस आईपीएल टीम को कोचिंग देंगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी

IPL 2025: ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रिकी पोंटिंग ने कहा कि दिल्ली की फ्रेंचाइजी किसी भारतीय को मुख्य कोच बना सकती है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2024 19:48 IST

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल में फिर से कोचिंग देना पसंद करूंगा। आईपीएल से जुड़ने के बाद हर साल मैंने बहुत अच्छा समय बिताया।दो साल तक मुंबई के कोच के रूप में बिताया समय हो।

IPL 2025: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंगदिल्ली कैपिटल्स के साथ करार खत्म होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में किसी अन्य टीम के साथ कोच के तौर जुड़ने के इच्छुक हैं। ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक पोंटिंग ने कहा कि दिल्ली की फ्रेंचाइजी किसी भारतीय को मुख्य कोच बना सकती है। पोंटिंग के सात साल के कार्यकाल के बाद पिछले महीने दिल्ली कैपिटल्स के उन्हें मुख्य कोच के पद से हटाने का फैसला किया था। टीम को अपने कार्यकाल में एक भी खिताब नहीं दिला पाने के कारण उन्हें इस फ्रेंचाइजी से अलग होना पड़ा।

वह हालांकि फिर से किसी टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। पोंटिंग ने कहा, ‘‘मैं आईपीएल में फिर से कोचिंग देना पसंद करूंगा। आईपीएल से जुड़ने के बाद हर साल मैंने बहुत अच्छा समय बिताया, चाहे वह एक खिलाड़ी के रूप में शुरुआती दिन हों या दो साल तक मुंबई के कोच के रूप में बिताया समय हो।’’ पोंटिंग ने आईसीसी पॉडकास्ट में कहा, ‘‘मैंने दिल्ली की टीम के साथ सात सत्र बिताये हैं। इस दौरान हम दुर्भाग्यवश उस तरह से काम नहीं कर पाए जैसा मैं चाहता था और निश्चित रूप से उस तरह से नहीं हुआ जैसा फ्रेंचाइजी चाहती होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं टीम को खिताब दिलाने की कोशिश कर रहा था और ऐसा नहीं हुआ।" पोंटिंग ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स को किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश हो सकती है जो सत्र के बाद भी फ्रेंचाइजी में अधिक समय दे सके। उन्होंने कहा, ‘‘ यह फ्रेंचाइजी किसी भारतीय को मुख्य कोच बनाने की कोशिश कर रही है। वे ऐसे कोच को ढूंढ़ रहे हैं जो सत्र के बाद भी उन्हें समय दे सके।’’ 

टॅग्स :आईपीएल 2025IPLमुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सरिकी पोंटिंग

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या