IPL 2025 csk: किस्मत साथ नहीं, पृथ्वी शॉ चूके और सीएसके ने गायकवाड़ की जगह इस खिलाड़ी को किया शामिल

IPL 2025 csk: सीएसके की टीम वर्तमान में अपने सातवें मैच के लिए लखनऊ में है, जो सोमवार रात भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 14, 2025 12:42 IST2025-04-14T12:40:58+5:302025-04-14T12:42:06+5:30

IPL 2025 csk Ayush Mhatre to join CSK replacement for Ruturaj Gaikwad Luck not him Prithvi Shaw missed out  | IPL 2025 csk: किस्मत साथ नहीं, पृथ्वी शॉ चूके और सीएसके ने गायकवाड़ की जगह इस खिलाड़ी को किया शामिल

file photo

Highlightsएमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम से जल्द से जल्द जुड़ सकते हैं।आयुष म्हात्रे जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, नीलामी में नहीं बिके। करीबी सूत्र ने कहा कि वह कुछ दिनों में मुंबई में टीम से जुड़ेंगे।

IPL 2025 csk: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई के आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया है। कुछ दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को करारा झटका लगा था, जब कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी के फ्रेक्चर के कारण आईपीएल से बाहर हो गए। एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को टीम की बागडोर संभाल रहे हैं। सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इसकी पुष्टि की। संकटग्रस्त फ्रेंचाइजी ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की जगह युवा मुंबई के सलामी बल्लेबाज को शामिल करने का फैसला किया है, जो कोहनी के फ्रैक्चर के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं। पांच बार की चैंपियन जो अंक तालिका में सबसे नीचे है। शनिवार को देर से यह फैसला लिया। उन्हें तुरंत फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए कहा गया है। लेकिन वह एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम से जल्द से जल्द जुड़ सकते हैं।

म्हात्रे जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, नीलामी में नहीं बिके। सीएसके प्रबंधन के एक करीबी सूत्र ने कहा कि वह कुछ दिनों में मुंबई में टीम से जुड़ेंगे। आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ को जुड़ने की बात चल रही थी लेकिन किस्मत फिर से धोखा दे दिया। सीएसके की टीम वर्तमान में अपने सातवें मैच के लिए लखनऊ में है, जो सोमवार रात भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में एक जीत और दो अंक हैं, जबकि उसे लगातार पांच हार का सामना करना पड़ा है। 20 अप्रैल को मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में उनका मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा।सीएसके की मंजूरी तब मिली जब फ्रेंचाइजी ने म्हात्रे को गुजरात के उर्विल पटेल और केरल के सलमान निजार के साथ ट्रायल के लिए चेन्नई बुलाया।

आईपीएल टीमों से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ भी इस दौड़ में थे, लेकिन समझा जाता है कि टीम ने गायकवाड़ की जगह म्हात्रे को चुना है। 17 वर्षीय म्हात्रे का मुंबई के क्रिकेट जगत में काफी सम्मान है। नौ प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक सहित 504 रन बनाए हैं। सात लिस्ट ए खेलों में, उन्होंने पहले ही 458 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम दो शतक हैं। उन्होंने पिछले अक्टूबर में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया और मुंबई के कई विशेषज्ञों का मानना ​​है कि वह भारत के लिए उपयुक्त हैं।

Open in app