'भाई मेरा क्या, मेरा तो ये लास्ट है...' रोहित शर्मा का ये वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखिए

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया। लेकिन 17वें सीजन की शुरुआत में फ्रेंचाईजी ने रोहित को कप्तानी से हटाकर गुजरात टाईटंस से आए हार्दिक पांड्या को कमान सौंप दी।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 11, 2024 15:48 IST2024-05-11T15:46:55+5:302024-05-11T15:48:46+5:30

IPL 2024 Rohit Sharma viral video Before match between Mumbai Indians and KKR | 'भाई मेरा क्या, मेरा तो ये लास्ट है...' रोहित शर्मा का ये वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखिए

(फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsवीडियो है रोहित शर्मा और केकेआर के स्टाफ मेंबर अभिषेक नायर के बीच हुई एक बातचीत कावीडियो केकेआर के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया गया थालेकिन कुछ देर बाद डीलिट कर दिया गया

IPL 2024: रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया। लेकिन 17वें सीजन की शुरुआत में फ्रेंचाईजी ने रोहित को कप्तानी से हटाकर गुजरात टाईटंस से आए हार्दिक पांड्या को कमान सौंप दी। मुंबई इंडियंस के लिए ये सीजन बेहद खराब रहा है। जहां टीम बिखरी हुई नजर आई वहीं इस साल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम भी बनी। अब मुंबई इंडियंस के लिए बाकी मैच केवल औपचारिकता हैं। 

11 मई को ईडन गार्डन में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच है। लेकिन इस मैच से ज्यादा एक वीडियो की चर्चा हो रही है। ये वीडियो है रोहित शर्मा और केकेआर के स्टाफ मेंबर अभिषेक नायर के बीच हुई एक बातचीत का। इस वीडियो में रोहित अभिषेक नायर से मुंबई इंडियंस में हो रहे बदलाव और अपने भविष्य के बारे में बात कर रहे हैं। ये वीडियो केकेआर के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया गया था लेकिन कुछ देर बाद डीलिट कर दिया गया।

क्या है वीडियो में...

वीडियो में अभिषेक नायर से कहते हैं, एक-एक चीज चेंज हो रहा है, वो उनके ऊपर है, जो भी है वो मेरा घर है भाई, वो टेंपल मैंने बनवाया है। आखिर में रोहित कहते हैं, भाई मेरा क्या..मेरा तो ये लास्ट है।

बता दें कि हार्दिक की कप्तानी पर कई पूर्व खिलाड़ी भी सवाल उठे चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क तो साफ कह चुके हैं कि मुंबई इंडियंस टीम दो खेमों में बंटी हुई है।  बेहद सफल रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में पंड्या का पहला कार्यकाल किसी बुरे सपने तरह रहा है। पांच बार की चैम्पियन टीम मौजूदा सत्र में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। इससे भी बुरी बात यह है कि मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों को रोहित से कप्तानी वापस लेने का फैसला पसंद नहीं आया। हर मैच में पंड्या का मजाक उड़ाया गया।

Open in app