MI vs DC: पहली जीत की तलाश में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स से वानखेड़े में मुकाबला, जानिए संभावित 11, पिच और मौसम का हाल

IPL 2024- इस सीजन मुंबई की हालत खराब है और वह लगातार तीन हार के साथ सबसे निचले पायदान पर है। दिल्ली कैपिटल्स अपने आखिरी मैच में 106 रनों की हार के बाद 10 टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 7, 2024 10:47 IST

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस का सामना ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स सेमुंबई की हालत खराब है और वह लगातार तीन हार के साथ सबसे निचले पायदान पर हैदिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है

IPL 2024, MI vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच नंबर 20 में आज हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस का सामना ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर साढे तीन बजे से खेला जाएगा। इस सीजन मुंबई की हालत खराब है और वह लगातार तीन हार के साथ सबसे निचले पायदान पर है। दिल्ली कैपिटल्स अपने आखिरी मैच में 106 रनों की हार के बाद 10 टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है।

मुंबई इंडियंस के लिए राहत की एक बात ये है कि विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम के साथ जुड़ गए हैं और उनके आज का मैच खेलने की संभावना है। सूर्यकुमार यादव शुरुआती तीन मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे। उनके आने पर वा नमन धीर को अंतिम 11 से बाहर किया जा सकता है। 

अगर दिल्ली की बात करें तो टीम को अपने सलामी बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान और कमबैक स्टार ऋषभ पंत अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। लगातार दो अर्द्धशतक के साथ पंत अब तक 152 रन बना चुके हैं। लेकिन उन्हें दूसरों के समर्थन की जरूरत है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस - हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, ईशान किशन (विकेटकीपर), आकाश मधवाल, क्वेना मफाका।

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

एमआई बनाम डीसी के आमने-सामने आईपीएल आँकड़े

दोनों टीमें आईपीएल में अब तक 33 बार भिड़ चुकी हैं। मुंबई इंडियंस ने 18 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 15 बार विजयी रही है। 

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की जीत-हार का रिकॉर्डखेले गए मैच - 79, मुंबई जीती - 48, मुंबई हारी - 30

वानखेड़े स्टेडियम में एमआई बनाम डीसी आमने-सामने का रिकॉर्डखेले गए मैच - 9, मुंबई जीता - 6, दिल्ली जीता - 3

पिच और मौसम रिपोर्ट 

चूंकि यह दोपहर का मैच है, इसलिए पहले बल्लेबाजी करना आदर्श स्थिति होगी क्योंकि शाम को हवा चलने से तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलेगी। AccuWeather के अनुसार, 7 अप्रैल को मुंबई में आसमान में कोई बादल नहीं होंगे। हालांकि, तापमान 34 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और आर्द्रता दोपहर 3 बजे 24 प्रतिशत से बढ़कर शाम को 40 प्रतिशत हो जाएगी। 

लाइवस्ट्रीमिंग विवरण

एमआई बनाम डीसी आईपीएल 2024 मैच JioCinema ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर 7 अप्रैल, रविवार को दोपहर 3:30 बजे IST से प्रसारित किया जाएगा।

टॅग्स :आईपीएल 2024मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सऋषभ पंतहार्दिक पंड्या

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या