IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े, सीएसके ने सोशल मीडिया पोस्ट से दी जानकारी

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी आखिरकार अपनी इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए। सीएसके ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से मंगलवार, 5 मार्च को ये जानकारी दी।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: March 06, 2024 3:37 PM

Open in App
ठळक मुद्देमहेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए सीएसके ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से ये जानकारी दीधोनी ने पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवें आईपीएल खिताब तक पहुंचाया था

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी आखिरकार अपनी इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए। सीएसके ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से मंगलवार, 5 मार्च को ये जानकारी दी। 42 वर्षीय एम एस धोनी ने  चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने से पहले गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह में भाग लिया था।

इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा करके अफवाहों का बाज़ार गर्म कर दिया था कि नए सीज़न में वह एक "नई भूमिका" में दिखेंगे। इसके बाद धोनी के संन्यास की अटकलें भी लगाई जाने लगी। लेकिन इस पोस्ट में धोनी ने कुछ खास खुलासा नहीं किया था। भारत के पूर्व कप्तान धोनी ने  पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवें आईपीएल खिताब तक पहुंचाया था।

उन्होंने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह आईपीएल 2024 में सीएसके की कप्तानी करेंगे या नहीं। पिछले साल फाइनल जीतने के बाद मैच के बाद समारोह में धोनी से पूछा गया था कि क्या वह उत्साह के साथ संन्यास लेंगे। लेकिन रांची के इस खिलाड़ी ने अपने अनोखे अंदाज में यह कहकर सवाल को टाल दिया कि यह आसान रास्ता अपनाने जैसा होगा।

बता दें कि सीएसके 22 मार्च को अपने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ने के लिए तैयार है। इसके बाद वे 26 मार्च को पिछले साल के आईपीएल फाइनल खेलने वाले गुजरात टाइटंस से भिड़ेंगे और फिर 31 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेंगे।इसके बाद वे सनराइजर्स से मुकाबला करने के लिए हैदराबाद की यात्रा के साथ अपने पहले चरण का दौरा पूरा करेंगे।

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 शुक्रवार 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मुकाबला करेगी। बीसीसीआई के अनुसार, 17 दिनों में 21 मैच खेले जाएंगे जो 22 मार्च से 7 अप्रैल के बीच होंगे। बाकी का शेड्यूल भारत में होने वाले आम चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जारी किया जाएगा। 

टॅग्स :Mahendra Singh Dhoniचेन्नई सुपर किंग्सटी20T20

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या