Lucknow Super Giants IPL 2024: कोचिंग टीम में बदलाव, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला एलएसजी से जुड़े, 1114 विकेट हैं इनके नाम, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को सिखा चुके गुर

Lucknow Super Giants IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूजनर को अपना सहायक कोच नियुक्त किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 02, 2024 12:13 PM

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे बल्लेबाजी कोच रहने के अलावा अफगानिस्तान के मुख्य कोच रहे है। 1996 से 2004 के बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए 49 टेस्ट और 171 एकदिवसीय मैच खेले। अभियान 24 मार्च को जयपुर में 2008 चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरू करेगी।

Lucknow Super Giants IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीए) 2024 जल्द ही शुरू होने वाला है। सभी 10 टीम तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है। कुछ दिन पहले वेस्टइंडीज खिलाड़ी निकोलस पूरन को उप कप्तान बनाया गया था। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूजनर को सहायक कोच के रूप में जोड़ा है। लांस ने पूरे करियर में 1114 विकेट अपने नाम किया है। टेस्ट में 80, वनडे में 192, प्रथम श्रेणी में 508 और लिस्ट-ए में 334 विकेट लिए हैं। क्लूजनर मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ काम करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एलएसजी की एसए20 टीम डरबन सुपर जाइंट्स के मुख्य कोच हैं। जिन्होंने हाल ही में समाप्त हुए सीज़न में फाइनल में जगह बनाई थी।

क्लूजनर के पास पहले से ही आईपीएल कोचिंग का अनुभव है। वह मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। क्लूजनर 2023 में गुयाना अमेज़ॅन वॉरियर्स के मुख्य कोच भी थे। जब उन्होंने अपना पहला सीपीएल खिताब जीता था। उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में राजशाही किंग्स के साथ-साथ तमिलनाडु प्रीमियर लीग में लाइका कोवई किंग्स के साथ कोचिंग कार्यक्रम भी किया है।

अंतरराष्ट्रीय सर्किट में क्लूजनर ने अफगानिस्तान के साथ मुख्य कोच के रूप में काम किया है। जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका टीम को भी संवारा है। वह मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और साथी सहायक कोच एस. श्रीराम के साथ मिलकर काम करेंगे। एलएसजी की टीम 2022 में आईपीएल से जुड़ने के बाद दोनों सत्र में प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है।

टीम हालांकि दोनों मौकों पर एलिमिनेटर में बाहर हो गयी थी। क्लूजनर एलएसजी की दक्षिण अफ़्रीकी फ्रेंचाइजी, डरबन सुपर जायंट्स के मुख्य कोच भी हैं। इस 52 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने दुनिया भर में विभिन्न टीमों को कोचिंग दी है, जिसमें दिल्ली और त्रिपुरा की घरेलू टीमों के सलाहकार कोच के तौर पर काम करना भी शामिल हैं।

वह दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े रहने के अलावा मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच रह चुके है। गुयाना अमेजन वॉरियर्स को पिछले साल उनके कोच रहते कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपना पहला खिताब जीता था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे बल्लेबाजी कोच रहने के अलावा अफगानिस्तान के मुख्य कोच रहे है।

क्लूजनर ने 1996 से 2004 के बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए 49 टेस्ट और 171 एकदिवसीय मैच खेले। लखनऊ की टीम आईपीएल 2024 में अपना अभियान 24 मार्च को जयपुर में 2008 चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरू करेगी। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसफ को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के लिए इंग्लैंड के मार्क वुड की जगह टीम में शामिल किया था।

टॅग्स :आईपीएल 2024IPLआईपीएल 2023लखनऊ सुपरजायंट्सदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीममुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या