IPL 2024: आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट वाले सलामी बल्लेबाजों की लिस्ट, फ़्रेज़र-मैकगर्क सूची में सबसे ऊपर

बेस्ट स्ट्राइक रेट की सूची में अब तक दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क टॉप पर हैं। उन्होंने इस आईपीएल में दिल्ली के लिए कमाल की तूफानी पारियां खेली हैं।

By रुस्तम राणा | Updated: May 6, 2024 21:56 IST

Open in App

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का 2024 संस्करण अपने समापन के करीब है और लगभग हर टीम अभी भी टूर्नामेंट के प्लेऑफ़ में जगह बनाने की दौड़ में है। फिल साल्ट और सुनील नरेन की सलामी जोड़ी के प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर, कोलकाता नाइट राइडर्स वर्तमान में राजस्थान रॉयल्स से आगे है, जिसने एक गेम कम खेला है। अंक तालिका में     मुंबई इंडियंस सबसे फिसड्डी टीम है। वह दसवें स्थान पर काबिज है। बहरहाल, इस आईपीएल में अधिकांश टीमों ने पावरप्ले ओवरों का अच्छा इस्तेमाल किया है, शुरुआती गेंदबाजों को इरादे से लिया है, जिसके परिणामस्वरूप सलामी बल्लेबाजों का स्ट्राइक-रेट प्रभावशाली रहा है।

बेस्ट स्ट्राइक रेट की सूची में अब तक दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क टॉप पर हैं। उन्होंने इस आईपीएल में दिल्ली के लिए कमाल की तूफानी पारियां खेली हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने तूफानी पारी खेली थी। युवा बल्लेबाज ने 27 गेंदों में 84 रन बनाए थे। जिसमें उनके 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इसके अलावा सनराइजर्स के खिलाफ उन्होंने महज 18 गेंदों में 65 रन बनाए थे। इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 361.11 के स्ट्राइक रेट के साथ 5 चौके और 7 छक्के लगाए थे। आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2024 में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट वाले सलामी बल्लेबाजों पर:

सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट वाले सलामी बल्लेबाजों की लिस्ट 

जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (डीसी) - 239.65ट्रैविस हेड (SRH)- 189.74अभिषेक शर्मा (SRH) - 188.70सुनील नरेन (केकेआर)- 183.66फिल साल्ट (केकेआर)- 183.33मिशेल मार्श (डीसी) - 179.16प्रभसिमरन सिंह (पीबीकेएस) - 176.00फाफ डू प्लेसिस (आरसीबी)- 172.54रचिन रवींद्र (सीएसके) - 164.19जॉनी बेयरस्टो (पीबीकेएस) - 163.69

ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्वकप टीम का हिस्सा नहीं है मैकगर्क

आईपीएल में प्रभावित करने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज टी20 विश्वकप की टीम में नहीं चुने गए हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने पिछले सप्ताह उस समय हलचल मचा दी जब उन्होंने फ्रेजर-मैकगर्क और स्मिथ दोनों को ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई जनता की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया हुई, जो इस बात से निराश थे कि 22 वर्षीय टी20 स्टार को उनके शानदार आईपीएल फॉर्म के बावजूद नजरअंदाज कर दिया गया था।

टॅग्स :आईपीएल 2024दिल्ली कैपिटल्सऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या