IPL 2024: जीत की खुशी पर लगा ग्रहण!, कप्तान गिल पर 24 लाख और इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 6 लाख रुपये जुर्माना, आखिर क्या है माजरा

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 35 रन से हराया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 11, 2024 10:50 IST2024-05-11T10:44:31+5:302024-05-11T10:50:10+5:30

IPL 2024 Gujarat Titans skipper captain Shubman Gill fined Rs 24 lakh maintaining slow over rate against Chennai Super Kings playing 11 members Rs 6 lakh | IPL 2024: जीत की खुशी पर लगा ग्रहण!, कप्तान गिल पर 24 लाख और इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 6 लाख रुपये जुर्माना, आखिर क्या है माजरा

IPL 2024: जीत की खुशी पर लगा ग्रहण!, कप्तान गिल पर 24 लाख और इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 6 लाख रुपये जुर्माना, आखिर क्या है माजरा

HighlightsIPL 2024: गुजरात टाइटंस अब 12 मैचों में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।IPL 2024: मिचेल ने 34 गेंद की पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए।IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने 11 गेंद में नाबाद 26, शिवम दूबे ने 13 गेंद में 2 रन का योगदान दिया।

IPL 2024: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह उनकी टीम का सीज़न का दूसरा ओवर रेट अपराध था। इसके साथ ही इम्पैक्ट प्लेयर सहित बाकी 11 सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। शुक्रवार को जीटी ने आईपीएल में बने रहने के लिए मौजूदा चैंपियन सीएसके को 35 रन से हरा दिया है। टाइटंस अब 12 मैचों में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

सीएसके हार के बावजूद इतने ही मैचों में 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। गिल (104) और साई सुदर्शन (103) की शतकीय पारियों और दोनों के बीच शुरुआती विकेट के लिए 210 रन की दमदार साझेदारी के के बाद मोहित शर्मा (चार ओवर में 31 रन तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने कमाल का प्रदर्शन किया।

गिल और सुदर्शन के बीच 210 रन की यह साझेदारी इस सत्र में किसी की विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी होने के साथ पहले विकेट के लिए आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी के बराबर है। इससे पहले लोकेश राहुल और क्विंटन डिकॉक ने 210 रन की साझेदारी की थी। गुजरात ने तीन विकेट पर 231 रन बनाने के बाद सीएसके को आठ विकेट पर 196 रन रोक दिया।

गुजरात की यह 12 मैचों में पांचवीं जीत है और टीम 10 अंक के साथ प्लेऑफ की दौड़ में अगर-मगर के फेर के साथ बनी हुई है। सीएसकी की 12 मैचों में यह छठी हार के बावजूद चौथे स्थान पर बरकरार है। डेरिल मिचेल (63) और मोईन अली (56) ने 57 गेंद में 109 रन की साझेदारी की सीएसके की उम्मीदें जतायी लेकिन मोहित शर्मा ने दोनों बल्लेबाजों को आउट कर सीएसके के खेमे की परेशानी बढ़ा दी।

मिचेल ने 34 गेंद की पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाये तो वहीं मोईन ने 36 गेंद में चार चौके और इतने ही छक्के लगाये। सीएसके के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने 11 गेंद में नाबाद 26, शिवम दूबे ने 13 गेंद में 21 और रविंद्र जडेजा ने 10 गेंद में 18 रन का योगदान दिया लेकिन यह काफी नहीं था।

इससे पहले गिल ने 55 गेंद की पारी में नौ चौके और छह छक्के लगाये तो वही सुदर्शन ने आईपीएल में अपनी पहली शतकीय पारी के दौरान 51 गेंद में पांच चौके और सात छक्के जड़े।  दोनों बल्लेबाज पारी के 18 ओवर में तुषार देशपांडे (33 रन पर दो विकेट) की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में आउट हुए। 

Open in app