IPL 2024: MS Dhoni से मिलने पहुंचा फैन, लाइव मैच में तोड़ा सुरक्षा घेरा, छुए पैर और फिर हुआ ये..

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी का एक फैन मैदान में अचानक से आ गया और उनके पैर छुए, लेकिन इस बीच आए सुरक्षाकर्मियों से भी उसे बचा लिया। यह होती है फैन और स्टार के बीच की जुगलबंदी।

By आकाश चौरसिया | Updated: May 11, 2024 11:11 IST2024-05-11T10:52:14+5:302024-05-11T11:11:59+5:30

IPL 2024 fan broke the security cordon and touched the feet of Mahendra Singh Dhoni | IPL 2024: MS Dhoni से मिलने पहुंचा फैन, लाइव मैच में तोड़ा सुरक्षा घेरा, छुए पैर और फिर हुआ ये..

फाइल फोटो

HighlightsCSK Vs GT: मैच में धोनी ने दो छक्के जड़ेCSK Vs GT: फैन भी उत्साह से ओतप्रोत हुआCSK Vs GT: सीधे माही को गले लगा लिया

CSK Vs GT: चेन्नई क्या हार के भी जीत गई, क्योंकि सामने आई इस तस्वीर से तो यही पता लग रहा है, जब गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खत्म हो गया। तब पवेलियन पर जाते समय चेन्नई सुपर किंग्स के शानदार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके फैन ने पैर छूकर नमन किया। अब इसका वीडियो सामने आया, जो देख रहा है, वही, इसकी सराहना कर रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स ने माना कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैन को मैदान में लगे सुरक्षा कर्मियों से भी बचाया। 

फिलहाल, कल का मैच काफी रोमांचक रहा, क्योंकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम की ओर से शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शतक जड़ते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया। ऐसे में साई ने आईपीएल में 51 गेंदों में 103 रन जड़ दिये। वहीं, शुभमन गिल ने भी 55 गेंदों में 104 रनों की शानदारी पारी खेली। दोनों के इस सहयोग टीम ने 231 रन बनाएं। 

फिर, क्या था दूसरी पारी में चेन्नई सुपर किंग्रस उतरी, लेकिन जीत के दरवाजे से पहले ही 8 विकेट गंवाते हुए 196 पर गुजरात ने उन्हें रोक दिया, लेकिन आखिरी क्रम में बल्लेबाजी करने आए महेंद्र सिंह धोनी ने जबरदस्त खेलते हुए 3 छक्के जड़े, अब ओवर कम हो गए थे। जबकि, टीम को ज्यादा रनों की जरुरत थी, तो ऐसे में महेंद्र धोनी का बल्ला भी ज्यादा कुछ नहीं कर सका, लेकिन एक संतोषजनक रनों तक टीम को पहुंचाने में कामयाब रहा। 

हालांकि, इस जीत से गुजरात 10वें पायदान से 8वीं पोजिश पर पहुंच गई है। इस बीच मैच खत्म हुआ था कि एक फैन महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूने मैदान में आ गया, और फिर उसे महेंद्र सिंह ने गले से लगाते हुए थोड़ी बहुत बात की। इसके बाद सुरक्षाकर्मी भी आएं, लेकिन महेंद्र ने अपने फैन को किसी भी अनहोनी से बचाने के लिए उसका खुलकर सपोर्ट किया। और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, अब लोग अपनी-अपनी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इससे पहले भी मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने आईपीएल सीजन के शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुए थे। इससे खुश हुए महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें अपने गले से लगा लिया था। हालांकि, ये कभी नहीं देखा गया कि महेंद्र सिंह ने कभी भी फैन को निराश किया हो।

Open in app