IPL Auction 2024 Highlights: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों पर हुई धनवर्षा, आखिरी राउंड में राइली रूसो 8 करोड़ में बिके, मनीष पांडे फिर से केकेआर का हिस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली नीलामी में 77 स्थान के लिए कुल 333 खिलाड़ी शामिल होंगे। उमेश यादव, हर्षल पटेल और शार्दुल ठाकुर भी शामिल हैं, जिन्हें दो करोड़ रुपए के सर्वाधिक आधार मूल्य वर्ग में रखा गया है।

By संदीप दाहिमा | Updated: December 20, 2023 10:53 IST

Open in App
ठळक मुद्देIPL Auction 2024 Highlights: आईपीएल संचालन परिषद ने फ्रेंचाइजी को 1166 खिलाड़ियों की सूची सौंपी थी।IPL 2024: फ्रेंचाइजी की सलाह के बाद खिलाड़ियों की संख्या 333 कर दी गई। 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं। इस नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी हैं।

IPL Auction 2024 Highlights, Players List sold unsold: आईपीएल नीलामी 2024 शुरू!, यहां देखें ऑक्शन के सभी खिलाड़ियों की फुल लिस्ट

2024 के मिनी ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ी शामिल हैं, इनमें से अधिकतम 70 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी।

कुल 1166 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन। नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ी। 

भारतीय खिलाड़ियों की संख्या - 214, विदेशी खिलाड़ियों की संख्या-  119, देश के लिए खेल चुके खिलाड़ी- 215, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू न करने वाले खिलाड़ी- 215, 10 टीमों के पास कुल 77 खिलाड़ियों की जगह खाली, 30 विदेशी खिलाड़ियों की जगह खाली।

अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी समीर रिजवी को चेन्नई ने 8 करोड़ 40 लाख में खरीदकर चौंकाया। शाहरुख खान का बेस प्राइज 40 लाख था। पंजाब ने शाहरुख पर बोली शुरू की। शाहरुख पर गुजरात ने भी बोली लगाई। अंत में उन्हें गुजरात ने 7 करोड़ 40 लाख में अपने साथ जोड़ा।

 इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद अनसोल्ड रहे। वेस्टइंडीज के अकील हुसैन भी नहीं बिके। न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी को भी खरीददार नहीं मिला। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी नहीं बिके। अफगानिस्तान के मुजीब रहमान पर भी बोली नहीं लगी। 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए 2 करोड़ से बोली शुरू हुई। दिल्ली और मुंबई बोली लगाने के लिए मैदान में उतरे। गुजरात और केकेआर के बीच भी होड़ लगी। अंत में स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख में केकेआर ने अपने साथ  जोड़ा। भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को हैदराबाद ने 1 करोड़ 60 लाख में अपने साथ जोड़ा। श्रीलंका के दिलशान मधुशंका के लिए बोली 50 लाख से शुरू हुई। लखनऊ और मुंबई में खरीदने की होड़ लगी। मधुशंका को 4 करोड़ 60 लाख में मुंबई ने खरीदा।

भारतीय तेज गेंदबाद उमेश यादव के लिए 2 करोड़ से बोली शुरू हुई। हैदराबाद और गुजरात ने दिलचस्पी दिखाई। कीमत बढ़ कर जल्द ही 5 करोड़ हो गई। उमेश यादव को अंत गुजरात ने 5 करोड़ 80 लाख में अपने साथ जोड़ा।  भारतीय तेज गेंदबाद शिवम मावी के लिए 50 लाख से बोली शुरू हुई। मावी के लिए लखनऊ ने बोली शुरू की। शिवम मावी को अंत लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 6 करोड़ 40 लाख में अपने साथ जोड़ा। 

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनआईपीएल 2024गुजरात टाइटन्ससनराइजर्स हैदराबादकोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्सपंजाब किंग्सदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या