IPL 2024 auction: 77 सीट और 333 खिलाड़ी देंगे टक्कर, 19 दिसंबर को दुबई में नीलामी, 214 भारतीय और 119 विदेशी, 10 फ्रेंचाइजी 262.95 करोड़ रुपए खर्च करेगी, रचिन रविंद्र पर सभी की नजर

IPL 2024 auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली नीलामी में 77 स्थान के लिए कुल 333 खिलाड़ी शामिल होंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 12, 2023 11:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की फिर से अधिक मांग होगी। 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं।दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं।

IPL 2024 auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 नीलामी दुबई में 19 दिसंबर को है। 13 देशों के 333 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें 214 भारतीय भी शामिल हैं। इस नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल 262.95 करोड़ रुपए खर्च कर सकती हैं। सूची में 1150 से अधिक क्रिकेटरों की छंटनी की गई है, जिन्होंने नीलामी के लिए पंजीकरण कराया था।

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव, हर्षल पटेल और शार्दुल ठाकुर भी शामिल हैं जिन्हें दो करोड रुपए के सर्वाधिक आधार मूल्य वर्ग में रखा गया है। हर्षल को दो साल पहले आईपीएल नीलामी में 10.75 करोड रुपए की मोटी धनराशि में खरीदा गया था। आईपीएल संचालन परिषद ने फ्रेंचाइजी को 1166 खिलाड़ियों की सूची सौंपी थी।

फ्रेंचाइजी की सलाह के बाद इन खिलाड़ियों की संख्या 333 कर दी गई। इनमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं। जो 77 स्थान उपलब्ध है उनमें से 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की फिर से अधिक मांग होगी।

क्योंकि विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस, विश्व कप फाइनल के नायक ट्रेविस हेड, विकेटकीपर जोस इंग्लिश और स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क दो करोड रुपए के आधार मूल्य वर्ग में शामिल हैं। जिन खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी उनमें न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र भी शामिल हैं जिनका आधार मूल्य 50 लाख रुपए है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों में तेज़ गेंदबाज़ गेराल्ड कोएत्ज़ी और बल्लेबाज़ रासी वान डेर डुसेन फ्रेंचाइजी का ध्यान खींच सकते हैं। कुछ अनजान खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी का ध्यान खींचने में सफल हो सकते हैं। इनमें इंग्लैंड के टॉम कोहलर कैडमोर भी शामिल हैं जिनका आधार मूल्य 40 लाख रुपए है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।

श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का आधार मूल्य 1.5 करोड़ रुपए है। उनके अलावा श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका भी अच्छी कीमत हासिल कर सकते हैं। अधिकतर आईपीएल में ही खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों शिवम मावी, कार्तिक त्यागी और कमलेश नागरकोटी को 20 से 30 लाख रुपए आधार मूल्य के वर्ग में रखा गया है।

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनIPLआईपीएल 2024मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबाददिल्ली कैपिटल्सकोलकाता नाइट राइडर्सपंजाब किंग्सगुजरात टाइटन्सलखनऊ सुपरजायंट्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरराजस्थान रॉयल्सRajasthan Royals

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या