IPL 2024-25: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के लिए आईपीएल में टीम बदलना कुछ खास नहीं रहा। गुजरात टाइटंस में कप्तान रहे हार्दिक ने कमाल किया था। 2022 में टीम को चैंपियन बना दिया और 2023 में उपविजेता बनना पड़ा। 2024 आईपीएल सही नहीं रहा। मुंबई इंडियंस को 14 मैच में 10 हार का सामना करना पड़ा। अंक तालिका में दोहरे अंक को नहीं छू पाई। अंतिम स्थान पर रही। टीम को 4 जीत के साथ 8 अंक से संतोष करना पड़ा। पंड्या पर शुक्रवार (17 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अंतिम मैच में धीमी ओवर गति के तीसरे अपराध को लेकर एक्शन हुआ।
चूंकि यह तीसरी बार है। एमआई को उसी अपराध का दोषी पाया गया है। हार्दिक पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। इस सीज़न की शुरुआत में ऋषभ पंत पर लगाया गया था। हालांकि एमआई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर है। कल रात आखिरी मैच था। हार्दिक का प्रतिबंध आईपीएल 2025 तक जारी रहेगा। मेगा नीलामी के बाद हार्दिक आईपीएल 2025 में चाहे कहीं भी खेले, प्रतिबंध जारी रहेगा।
फ्रेंचाइजी में वापसी के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में हार्दिक को अपने पहले सीज़न में धमाल नहीं कर सके। बल्ले से केवल 18 की औसत से रन बनाए। धीमी ओवरगति के तीसरे अपराध के लिये एक मैच का निलंबन और 30 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ शुक्रवार को आखिरी लीग मैच के साथ ही इस सत्र में मुंबई का अभियान खत्म हो गया।
यानी पंड्या अगले सत्र में पहला मैच नहीं खेल सकेंगे। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर 17 मई को हुए मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना लगाया गया है।
यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत धीमी ओवरगति का मुंबई इंडियंस का तीसरा अपराध था। लिहाजा हार्दिक पंड्या पर 30 लाख रुपये जुर्माना और अगले मैच के लिये निलंबन लगाया गया है।’ इंपैक्ट खिलाड़ी रोहित शर्मा समेत टीम के बाकी सदस्यों पर मैच फीस का 50 प्रतिशत या 12 लाख रुपये में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया है।