IPL- 2023: ये हैं IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, देखिए पूरी लिस्ट

इंडिया का त्यौहार कहे जाने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट का इंतजार हर क्रिकेट फैन को रहता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा छक्के और सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

By शिवेंद्र कुमार राय | Published: March 25, 2023 2:22 PM

Open in App
ठळक मुद्दे31 मार्च से शुरू हो रहा है IPL- 2023पहला मैच गुजरात और चेन्नई सुपर किंग्स के बीचइंडियन प्रीमियर लीग का ये 16वां संस्करण है

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का 16वां संस्करण इस साल 31 मार्च से खेला जाएगा। आईपीएल का पहला संस्करण साल 2008 में खेला गया था। इंडिया का त्यौहार कहे जाने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट का इंतजार हर क्रिकेट फैन को रहता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा छक्के और सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

इस मामले में क्रिस गेल सबसे उपर हैं। गेल ने 142 मैच में 357 छक्के उड़ाए हैं। दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने 184 मैच में 251 छक्के लगाए हैं। भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 227 मैच में 240 छक्के जड़े हैं। चौथे नंबर पर एमएस धोनी हैं जिन्होंने 232 मुकाबलों में 229 छक्के उड़ाए हैं। पांचवा नंबर कीरोन पोलार्ड का है। पोलार्ड ने 189 मुकाबलों में 223 छक्के लगाए हैं। 

इस लिस्ट में अन्य खिलाड़ियों में विराट कोहली 218 छक्के, डेविड वार्नर 211 छक्के, सुरेश रैना 203 छक्के, शेन वाटसन 190 छक्के और रॉबिन उथप्पा 182 छक्के का नाम भी आता है।

सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी

आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा चौके भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लगाए हैं। धवन ने 578 चौके जड़े हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने अब तक 561 चौके जड़े हैं। डेविड वार्नर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वार्नर ने अब तक 561 चौके जडे़ हैं। चौथे नंबर पर  भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 519 चौके जड़े हैं। पांचवा नंबर सुरेश रैना का है। रैना ने अब तक खेले गए अपने 205 मैचों की 200 पारियों में 506 चौके जड़े हैं। 

इस लिस्ट में अन्य खिलाड़ियों में गौतम गंभीर 492 चौके, रॉबिन उथप्पा 481 चौके, अंजिक्य रहाणे 431 चौके, एबी डिविलियर्स 413, और  दिनेश कार्तिक 406 चौके का नाम भी आता है। 

बता दें कि गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस आगामी इंडियन प्रीमियर लीग - 2023  के शुरुआती मैच में 31 मार्च को अहमदाबाद में चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना अभियान आरंभ करेगी। बीसीसीआई के अनुसार कुल 70 लीग चरण के मैच 52 दिन में 12 स्थलों पर खेले जाएंगे। 18 ‘डबल हेडर’ होंगे। दिन के मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम के मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होंगे। राजस्थान रॉयल्स अपने पहले दो घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेगी। फाइनल 28 मई को खेला जायेगा।

टॅग्स :आईपीएल 2023IPLशिखर धवनविराट कोहलीरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या