IPL 2023: जब दिल्ली कैपिटल के डगआउट में दिखे ऋषभ पंत, टीम ने उनके लिए किया कुछ खास

दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार के मुकाबले में ऋषभ पंत की जर्सी को डगआउट पर टंगा रखा था। टीम के इस जेस्चर ने ऋषभ पंत के फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर कई यूजर्स ने इमोशनल ट्वीट किए।

By रुस्तम राणा | Updated: April 1, 2023 21:21 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार के मुकाबले में ऋषभ पंत की जर्सी को डगआउट पर टांग रखा थादिल्ली टीम के इस जेस्चर ने ऋषभ पंत के फैंस का दिल जीत लियासोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कई यूजर्स ने इमोशनल ट्वीट किए।

IPL 2023: आईपीएल के मौजूदा सीजन में ऋषभ पंत भले ही मौजूदा नहीं हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने मैच के दौरान उन्हें टीम में बनाए रखने का एक तरीका ढूंढ निकाला। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार के मुकाबले में ऋषभ पंत की जर्सी को डगआउट पर टांग रखा था। टीम के इस जेस्चर ने ऋषभ पंत के फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कई यूजर्स ने इमोशनल ट्वीट किए।

गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में एक सड़क दुर्घटना में लगी चोट के कारण पंत इस सीजन से बाहर हैं। इस सीजन में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई ओपनर और सनराइजर्स हैदराबाद के 2016 आईपीएल विजेता कप्तान डेविड वार्नर कर रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले सीजन में पांचवें स्थान पर रहा था। जबकि टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2020 में रहा था जब टीम उपविजेता रही थी। इस साल वह फाइनल में पाँच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से हार गई थी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले सीजन में आईपीएल में डेब्यू किया था जहां वे तीसरे स्थान पर रहे थे। केएल राहुल लगातार दूसरे सीजन में एलएसजी की कमान संभाल रहे हैं। 

टॅग्स :आईपीएल 2023दिल्ली कैपिटल्सऋषभ पंत
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या