DC vs GT: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जानें प्लेइंग XI

इस मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस में डेविड मिलर की वापसी हुई है जिससे उनकी बल्लेबाजी में और भी गहराई नजर आ रही है।

By रुस्तम राणा | Updated: April 4, 2023 19:21 IST

Open in App

IPL 2023:दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके घरेलु मैदान में गुजरात टाइटंस की आज टक्कर है। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गुजरात ने अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी। इसलिए टीम का उत्साह बेहद मजबूत है। 

वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स अपने घरेलु मैदान में यह मैच जीतने के इरादे से उतरेगी। इस मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस में डेविड मिलर की वापसी हुई है जिससे उनकी बल्लेबाजी में और भी गहराई नजर आ रही है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें यहां पिच में घास है और एक सपाट विकेट है। यहां बाउंड्री भी छोटी हैं। एरोंन फिंच के अनुसार, यहां स्विंग और सीम गेंदबाजों की सहायता के लिए गेंद थोड़ी अधिक गति और थोड़ी अधिक कैरी होगी। लेकिन कुछ हिस्से हैं इस विकेट पर जो बहुत शुष्क हैं। 165 यहां का औसत स्कोर है।

दोनों टीमें की प्लेइंग XI पर एक नजर

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, रिले रोसौव, सरफराज खान (विकेटकीपर), एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिच नार्जे

गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ 

टॅग्स :आईपीएल 2023गुजरात टाइटन्सदिल्ली कैपिटल्सहार्दिक पंड्या
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या