IPL Auction 2023: कुल 10 टीमें, नीलामी खिलाड़ियों की सूची, तारीख और समय, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

IPL Auction 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया और ऑलराउंडर अमन खान को लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पास 8.75 करोड़ रुपए बचे हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 21, 2022 14:56 IST

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान रॉयल्स के पास 13.2 करोड रुपए हैं।2022 में आईपीएल टीम की संख्या 8 से बढ़कर 10 हो गई। आगामी सीजन में कुल मैचों की संख्या 74 हैं। 

IPL Auction 2023: आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की तैयारी जोरों पर हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2007 में इंडियन प्रीमियर लीग की स्थापना की और 2008 में पहला आईपीएल खेला गया। हर साल मार्च और मई के महीने के बीच खेला जाता है।

हम सभी जानते हैं कि 2022 में आईपीएल टीम की संख्या 8 से बढ़कर 10 हो गई। इस आगामी सीजन में कुल मैचों की संख्या 74 हैं। कोच्चि में 23 दिसंबर को ‘मिनी’ नीलामी की जाएगी। कुल 10 टीमें आईपीएल 2023 की नीलामी का हिस्सा हैं। राजस्थान रॉयल्स के पास 13.2 करोड रुपए हैं।

163 खिलाड़ियों को 10 फ्रेंचाइजियों ने रिटेन किया

वे हैं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), मुंबई इंडियंस (MI), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), दिल्ली कैपिटल्स (DC), राजस्थान रॉयल्स (RR), लखनऊ सुपर किंग्स (LSG), गुजरात टाइटन्स (GT), पंजाब किंग्स ( PBKS), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)।

163 खिलाड़ियों को 10 फ्रेंचाइजियों ने रिटेन किया, जबकि 85 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया। इस बार हर फ्रेंचाइजी की कुल सैलरी कैप रु. 95 करोड़ हैं, पिछले साल से 5 करोड़ ज्यादा है।  नीलामी के लिए सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये सनराइजर्स हैदराबाद के पास होंगे, जबकि पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के पास क्रमश: 32.2 करोड़ और 23.35 करोड़ रुपये होंगे।

आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर, 2023 को होगी। आईपीएल 2023 की नीलामी का स्थान भारत के केरल में कोच्चि शहर है। बीसीसीआई ने पहले इस आयोजन के लिए कुछ स्थानों को चुना था। हालांकि कोच्चि को मेगा इवेंट के लिए अंतिम स्थल के रूप में चुना गया है।

आईपीएल 2023- रिटेन और रिलीज हुए खिलाड़ियों की लिस्टः

1ः चेन्नई सुपर किंग्स (रिटेन): अंबाती रायडू, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश ठीकशाना, मथीशा पथिराना, मिचेल सेंटनर, मोइन अली, एमएस धोनी, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ , शिवम दुबे, सिमरजीत सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, तुषार देशपांडे।

रिलीज: ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन।

2ः दिल्ली कैपिटल्स: अमन खान, एनरिच नार्जे, अक्षर पटेल, चेतन सकारिया, डेविड वार्नर, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, ललित यादव, लुंगिनी एनगिडी, मिचेल मार्श, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, प्रवीण दुबे, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, ऋषभ पंत, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, सैयद खलील अहमद, विक्की ओस्तवाल, यश ढुल।

रिलीज: टिम सीफर्ट, मंदीप सिंह, केएस भरत, अश्विन हेब्बार।

3ः गुजरात टाइटन्स: अभिनव सदरंगानी, अल्जारी जोसेफ, बी. साई सुदर्शन, दर्शन नलकंडे, डेविड मिलर, हार्दिक पांड्या, जयंत यादव, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, प्रदीप सांगवान, आर. साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, शुभमन गिल, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, यश दयाल।

रिलीज: रहमानुल्ला गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण आरोन।

4ः कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर।

रिलीज: पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन खान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमिका करुणारत्ने, एरोन फिंच, एलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रसिख सलाम, शेल्डन जैक्सन।

5ः लखनऊ सुपर जायंट्स: आवेश खान, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, के. गौतम, करण शर्मा, केएल राहुल, क्रुणाल पांड्या, काइल मेयर्स, मनन वोहरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, क्विंटन डी कॉक, रवि बिश्नोई।

रिलीज: एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुष्मंथा चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज नदीम।

6ः मुंबई इंडियंस: आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, ऋतिक शौकीन, इशान किशन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय सिंह, मो. अरशद खान, एन. तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स।

रिलीज: कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थम्पी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धि, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स।

7ः पंजाब किंग्स: शिखर धवन, शाहरुख खान, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, राज अंगद बावा, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, जितेश शर्मा, बलतेज सिंह ढांडा, अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, नाथन एलिस, भानुका राजपक्षे।

रिलीज: मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा, रितिक चटर्जी।

8ः राजस्थान रॉयल्स: देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, जोस बटलर, के.सी. करिअप्पा, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, ओबेद मैकॉय, प्रसिद्ध कृष्णा, आर. अश्विन, रियान पराग, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमेयर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल

रिलीज: करुण नायर, अनुनय सिंह, तेजस बरोका, शुभम गरवाल, जेम्स नीशम, डेरिल मिशेल, नाथन कूल्टर नाइल, रासी वैन डेर डूसन, कॉर्बिन बॉश।

9ः रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: आकाश दीप, अनुज रावत, डेविड विली, दिनेश कार्तिक, फाफ डु प्लेसिस, फिन एलेन, ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड*, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, रजत पाटीदार, शाहबाज़ अहमद , सिद्धार्थ कौल, सुयश प्रभुदेसाई, विराट कोहली, वानिन्दु हसरंगा।

रिलीज: जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड।

10ः सनराइजर्स हैदराबाद: अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, ग्लेन फिलिप्स*, कार्तिक त्यागी, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, टी नटराजन, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर।

रिलीज: केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचिथ, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद।

भारत में आईपीएल 2023 नीलामी लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंगः

भारत में आईपीएल 2023 मिनी-नीलामी के लाइव प्रसारण के लिए प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स चैनल्स पर स्विच कर सकते हैं। डिज़नी स्टार के पास भारत में आईपीएल 2023 के अगले संस्करण के आधिकारिक प्रसारण अधिकार हैं। इसलिए वे टेलीविजन पर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की नीलामी का सीधा प्रसारण भी पेश करेंगे।

वायकॉम 18 के पास भारत और भारतीय उपमहाद्वीप में आईपीएल 2023 के लिए डिजिटल अधिकार हैं। इसलिए, वूट ऐप और जियो सिनेमा ऐप नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग पेश कर सकते हैं। चूंकि स्टार स्पोर्ट्स आधिकारिक प्रसारक है, इसलिए वह मैच को अपने आधिकारिक ऐप Disney+ Hotstar पर भी प्रस्तुत कर सकता है।

बाकी दुनियाः टाइम्स इंटरनेट और वायकॉम 18 के पास आईपीएल 2023 को भारत से बाहर के देशों में प्रसारित करने का अधिकार है। इसलिए, टाइम्स इंटरनेट और वायकॉम 18 भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर के देशों के लिए आईपीएल 2023 की नीलामी का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग पेश करेंगे।

टॅग्स :आईपीएल 2023IPLआईपीएल ऑक्शनबीसीसीआईचेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंससनराइजर्स हैदराबाददिल्ली कैपिटल्सकोलकाता नाइट राइडर्सपंजाब किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरलखनऊ सुपरजायंट्सगुजरात टाइटन्सराजस्थान रॉयल्सएमएस धोनीरोहित शर्माकेन विलियम्सन
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या