IPL 2022: चहल की गेंद पर वार्नर बोल्ड, अंपायर ने नहीं दिया आउट, जानें कारण, देखें वीडियो

IPL 2022: आस्ट्रेलियाई जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिये 101 गेंद में 144 रन जोड़कर टीम को छठी जीत दिलायी। दिल्ली कैपिटल्स ने इस जीत से महत्वपूर्ण दो अंक अपने खाते में डाले जिससे टीम तालिका में 12 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 12, 2022 17:34 IST2022-05-12T17:33:24+5:302022-05-12T17:34:37+5:30

IPL 2022 Yuzvendra Chahal SHOCK David Warner survives despite getting bowled fair delivery WATCH video | IPL 2022: चहल की गेंद पर वार्नर बोल्ड, अंपायर ने नहीं दिया आउट, जानें कारण, देखें वीडियो

चहल ने गेंद फेंकी, डीसी सलामी बल्लेबाज वार्नर पूरी तरह से लाइन से चूक गए और गेंद बैकवर्ड शॉर्ट लेग की ओर जाने से पहले स्टंप्स से टकरा गई।

Highlightsराजस्थान रॉयल्स 14 अंक से तीसरे स्थान पर बरकरार है।स्टंप्स पर गेंद लगने के बावजूद डेविड वार्नर नाबाद रहे। दूसरी पारी के नौवें ओवर की बात है।

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 11 गेंद रहते आठ विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीद को जीवंत रखा। दिल्ली के लिए मिशेल मार्श (89 रन) और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (नाबाद 52) ने अर्धशतक मारे और दूसरे विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी की।

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2022 के मैच में एक चौंकाने वाली घटना देखी गई, जब युजवेंद्र चहल की गेंद पर स्टंप्स पर गेंद लगने के बावजूद डेविड वार्नर नाबाद रहे। दूसरी पारी के नौवें ओवर की बात है। चहल ने गेंद फेंकी, डीसी सलामी बल्लेबाज वार्नर पूरी तरह से लाइन से चूक गए और गेंद बैकवर्ड शॉर्ट लेग की ओर जाने से पहले स्टंप्स से टकरा गई।

स्टंप की बती जल गई। बेल्स ऊपर से नहीं गिरीं, जिसका मतलब था कि वार्नर आउट नहीं हुए। युजवेंद्र चहल (चार ओवर में 43 रन देकर एक विकेट) नौंवे ओवर में गेंदबाजी करने उतरे। इस घटना से चहल सदमे में दिखे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दोनों टीम के फैंस नाराज भी और खुश भी हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिये मार्श ने 62 गेंद की पारी में सात छक्के और पांच चौके जमाये जबकि वार्नर ने 41 गेंद में पांच चौके और एक छक्का जड़ा। चहल की गेंद पर वार्नर ने छक्का जड़ा।

अगली गेंद को भी लांग ऑफ पर उठा दिया और बटलर डाइव करके कैच लकपने बढ़े, पर गेंद छिटक गयी और मौका उनके हाथ से निकल गया। अंतिम गेंद स्टंप पर लगी और लाइट भी जली, पर गिल्लियां अडिग रहीं जिससे वार्नर नाबाद रहे।

Open in app