IPL 2022: मुंबई इंडियंस के स्टार प्लेयर ने संन्यास की घोषणा की, अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं दिखेगा चौके और छक्के की बरसात

IPL 2022:कीरोन पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के लिए 123 वनडे और 101 टी20 मैच खेले। उन्होंने अप्रैल 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना एकदिवसीय पदार्पण किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 20, 2022 22:28 IST

Open in App
ठळक मुद्देटी 20 में 15 से अधिक वर्षों तक वेस्टइंडीज क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है। वेस्टइंडीज के सीमित ओवरों के कप्तान ने सोशल मीडिया पर घोषणा की।मैं 10 साल का लड़का था तब से वेस्टइंडीज टीम का प्रतिनिधित्व करना मेरा सपना था।

IPL 2022: वेस्टइंडीज क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। पोलार्ड कई साल से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल बीच में ही संन्यास की घोषणा कर दी। वेस्टइंडीज के सीमित ओवरों के कप्तान ने सोशल मीडिया पर घोषणा की। दुनिया भर में निजी टी20 और टी10 लीग में खेलते रहेंगे।

वर्ष 2007 में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 34 साल के पोलार्ड ने अपनी आखिरी सीरीज भारत के खिलाफ खेली जो इंडियन प्रीमियर लीग में लंबे समय तक मुंबई इंडियन्स से जुड़े रहने के कारण उनके दूसरे घर की तरह है।

पोलार्ड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर घोषणा की, ‘‘विस्तृत चर्चा के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। दस साल की उम्र से वेस्टइंडीज के लिए खेलना मेरा सपना था और मुझे गर्व है कि खेल के टी20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में मैंने 15 साल से अधिक समय तक वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया।’’

टी20 के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक पोलार्ड वेस्टइंडीज के लिए उतने सफल नहीं रहे। उन्होंने 123 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 26 से कुछ अधिक की औसत से 2706 रन बनाने के अलावा 55 विकेट चटकाए। उन्होंने 101 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 1569 रन बनाए और 44 विकेट हासिल किए।

उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आकर्षण टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में श्रीलंका के अकिला धनंजय के ओवर में छह छक्के रहे। वह 2012 में आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम का हिस्सा थे। उन्हें कभी टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला।

उन्होंने अप्रैल 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना एकदिवसीय पदार्पण किया और 2008 ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टी20ई की शुरुआत की। पोलार्ड इस समय भारत में पांच बार के कैंप मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल रहे हैं।

कीरोन पोलार्ड 2019 से वेस्टइंडीज वनडे और टी20ई कप्तान थे और उन्होंने पिछले साल टी20 विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया था। वेस्टइंडीज खिताब का बचाव नहीं कर सका था। पोलार्ड ने 123 एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें 2706 रन बनाए और 55 विकेट लिए।

बेहतरीन T20I बल्लेबाजों में से एक थे, जिन्होंने 101 मैचों में 135.14 के स्ट्राइक रेट से 1568 रन बनाए थे। पोलार्ड ने आखिरी बार भारत में फरवरी 2022 में खेला था जब उन्होंने एकदिवसीय और टी20ई सीरीज में टीम का नेतृत्व किया था, जिसमें मेहमान टीम हार गई थी।

पोलार्ड वेस्ट इंडीज टीम का हिस्सा थे, जिसने 2012 में टी 20 विश्व कप जीता था। डैरेन सैमी की ओर से अपना दूसरा खिताब जीतने से पहले वह चोट के कारण 2016 के टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। वह 587 मैचों में 11,509 मैचों के साथ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। टी20 क्रिकेट में पोलार्ड के ज्यादातर रन दुनिया भर की टी20 लीग में फ्रेंचाइजी से आए हैं।

टॅग्स :आईपीएल 2022वेस्टइंडीज क्रिकेट टीमकीरोन पोलार्डमुंबई इंडियंस
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या