IPL 2022: लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीता और फैसला सही साबित हुआ। पहले ओवर में दुष्मंथा चमीरा ने अनुज रावत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली को आउट कर बड़ा झटका दिया। कोहली आईपीएल 2022 में 41*, 12, 5, 48, 1, 12, 0 रन बना पाए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली 4 बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। सबसे पहले मुंबई के खिलाफ 2008 में आशीष नेहरा की गेंद पर आउट हुए थे। 2014 में संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हुए। 2017 में नाथन कूल्टर-नाइल ने आउट किया था। इसके बाद 2022 में दुष्मंथा चमीरा ने ये कारनामा किया।
राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम ने पिछले मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। फैंस निराश हो गए।
आईपीएल में विराट कोहली गोल्डन डकः
एमआई बेंगलुरु 2008 (आशीष नेहरा)
पीबीकेएस बेंगलुरु 2014 (संदीप शर्मा)
केकेआर कोलकाता 2017 (नाथन कूल्टर-नाइल)
लखनऊ सुपर जाइंट्स मुंबई डीवाईपी 2022 (दुष्मंथा चमीरा)।