IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। विलियमसन ने मौजूदा सत्र में लगातार सातवीं बार टॉस जीता है। दोनों टीमों ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किये हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में शनिवार को लगातार दूसरी बार गोल्डन डक पर विराट कोहली आउट हुए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली को मार्को जेनसेन ने आउट कर बड़ा झटका दिया। कोहली आईपीएल 2022 में 41*, 12, 5, 48, 1, 12, 0, 0 रन बना पाए हैं।
यह दूसरा ओवर था, जब आरसीबी ने पहली गेंद पर अपने कप्तान फाफ डु प्लेसिस को खो दिया और कोहली आउट हो गए। भारतीय सुपरस्टार को मैदान पर देखने के लिए मुंबई की भीड़ उत्साहित थी और जोरदार जयकारे के साथ उसका स्वागत किया।
स्टेडियम में मौजूद आरसीबी के प्रशंसक सदमे में हो गए। सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। पिछले साल आरसीबी की कप्तानी छोड़ने वाले कोहली के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन काफी अच्छा नहीं रहा है। 8 पारियों में यह उनका चौथा एकल अंकों का स्कोर था। और निराशा के कारण उन्होंने लगातार दूसरी बार गोल्डन डक हासिल किया।
इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली 5 बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। सबसे पहले मुंबई के खिलाफ 2008 में आशीष नेहरा की गेंद पर आउट हुए थे। 2014 में संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हुए। 2017 में नाथन कूल्टर-नाइल ने आउट किया था। इसके बाद 2022 में दुष्मंथा चमीरा ने ये कारनामा किया। आज मार्को जेनसेन ने आउट किया।
आईपीएल में विराट कोहली गोल्डन डकः
एमआईः बेंगलुरु 2008 (आशीष नेहरा)
पीबीकेएसः बेंगलुरु 2014 (संदीप शर्मा)
केकेआरः कोलकाता 2017 (नाथन कूल्टर-नाइल)
लखनऊ सुपर जाइंट्सः मुंबई डीवाईपी 2022 (दुष्मंथा चमीरा)
सनराइजर्स हैदराबादःमुंबई 2022 (मार्को जेनसेन)।