IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार चौथी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से हराकर आईपीएल में खाता खोला

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स को 14 गेंद पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 50 गेंद में 75 रन की पारी खेली।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 9, 2022 19:38 IST

Open in App
ठळक मुद्दे राहुल त्रिपाठी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के गेंदबाजों को जमकर कूटा।15 गेंद में 39 नाबाद बनाए। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने 40 गेंद में 32 रन बनाए।

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से हराकर आईपीएल में अपना खाता खोल लिया है। हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने 50 गेंद में 75 रन की पारी खेली।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 75 रन और अंत में राहुल त्रिपाठी की 15 गेंद में 39 रन की नाबाद पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने पहली जीत का स्वाद चखा। अभिषेक (50 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के) ने अपनी टीम के तालिका में खाता खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, उन्होंने पहले कप्तान केन विलियमसन (32 रन) के साथ 89 रन और फिर दूसरे विकेट के लिये राहुल त्रिपाठी (15 गेंद में पांच चौके और दो छक्के) के साथ 56 रन की भागीदारी निभायी।

सनराइजर्स हैदराबाद के राहुल त्रिपाठी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के गेंदबाजों को जमकर कूटा। हैदराबाद की टीम सीएसके द्वारा दिये गये 155 रन के लक्ष्य को आसानी से 17.4 ओवर में हासिल करने में सफल रही। वहीं सीएसके की हार का सिलसिला जारी रहा जिसे लगातार चौथे मैच में पराजय मिली।

सीएसके के गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा जो किसी भी तरह सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके। मुकेश चौधरी और ड्वेन ब्रावो को एक एक विकेट मिला। अभिषेक और विलियमसन ने धीमी शुरूआत की जिससे पावरप्ले में उनका स्कोर 37 रन था। 10 ओवर तक टीम ने 69 रन बना लिये थे।

सनराइजर्स को पहला झटका 13वें ओवर में मुकेश चौधरी ने दिया जब विलियमसन का कैच शार्ट एक्स्ट्रा कवर में मोईन अली ने लपका जिन्होंने 40 गेंद में दो चौके और एक छक्का लगाया। राहुल त्रिपाठी ने अभिषेक का अच्छा साथ दिया। दोनों ने 17वें ओवर तक टीम का स्कोर एक विकेट पर 144 रन कर दिया था।

पर ब्रावो की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अभिषेक आउट हो गये, पर तब तक टीम आसानी से लक्ष्य तक पहुंचने के करीब थी। त्रिपाठी के चौके से टीम ने दो हार के बाद पहली जीत दर्ज की।   इससे पहले मोईन अली की 35 गेंद में 48 रन की पारी से सीएसके ने 20 ओवर में सात विकेट पर 154 रन बनाये। 

टॅग्स :आईपीएल 2022सनराइजर्स हैदराबादचेन्नई सुपर किंग्सरवींंद्र जडेजाकेन विलियम्सन
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या