IPL 2022: हैदराबाद सनराइजर्स की 'हैट्रिक', दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाज ने कहा-ये खिलाड़ी फॉर्म में हो तो बल्लेबाजी करना आसान, देखें वीडियो

IPL 2022: राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्कराम की आक्रामक पारियों और तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2022 11:53 IST

Open in App
ठळक मुद्देकेकेआर ने आखिरी पांच ओवरों में 55 रन बनाये।सनराइजर्स ने 13 गेंद और सात विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया। त्रिपाठी ने 37 गेंद में 71 और मार्कराम ने 36 गेंद में 68 रन बनाये।

IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में ताबड़तोड़ पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार तीसरी जीत दिलाने वाले एडेन मार्कराम ने कहा कि सामने राहुल त्रिपाठी जैसा बल्लेबाज फॉर्म में हो तो बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है।

जीत के लिये 176 रन का लक्ष्य सनराइजर्स ने 13 गेंद और सात विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया। त्रिपाठी ने 37 गेंद में 71 और मार्कराम ने 36 गेंद में 68 रन बनाये। मैच के बाद मार्कराम ने कहा ,‘‘ जब त्रिपाठी जैसा बल्लेबाज फॉर्म में हो तो काम आसान हो जाता है।

आखिर तक रुककर मैच खत्म करना अच्छा रहा। खुशी है कि टीम की जरूरत के अनुरूप खेल सका। ’’ उन्होंने कहा ,‘‘ राहुल आक्रामक बल्लेबाज है और साझेदारी में ज्यादा रन उसी ने बनाये। उसके आउट होने के बाद मैने मोर्चा संभाला । इससे पहले भी हम आखिरी ओवर में जाकर हार चुके थे तो आज इरादा जल्दी खत्म करने का था।’’

सनराइजर्स के लिये तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने 26 रन देकर एक , टी नटराजन ने 37 रन देकर तीन, भुवनेश्वर कुमार ने 37 रन देकर एक और उमरान मलिक ने 27 रन देकर दो विकेट लिये। उन्होंने केकेआर को आठ विकेट पर 175 रन पर रोक दिया।

जवाब में त्रिपाठी ने 37 गेंद में 71 और मार्कराम ने 36 गेंद में नाबाद 68 रन बनाकर सनराइजर्स को लगातार तीसरी जीत दिलाई। सनराइजर्स ने 13 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया। अब उसके नाम पांच मैचों में तीन जीत है जबकि केकेआर की छह मैचों में यह तीसरी हार थी।

अपनी पूर्व टीम के खिलाफ खेलते हुए त्रिपाठी ने वरुण चक्रवर्ती को आठवें ओवर में एक चौका और लगातार दो छक्के जड़े। उन्होंने मात्र 21 गेंद में इस सत्र का पहला अर्धशतक पूरा किया। वहीं मार्कराम ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाये जिसमें आखिरी ओवर में पैट कमिंस को जड़े दो छक्के और एक चौका शामिल है।

टॅग्स :आईपीएल 2022सनराइजर्स हैदराबादकोलकाता नाइट राइडर्सकेन विलियम्सनश्रेयस अय्यर
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या