IPL 2022: आईपीएल 2020 के दौरान शेल्डन पर जड़े 5 छक्के, गावस्कर बोले-इस खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ा, गुजरात में मचा रहे धमाल

IPL 2022: राहुल तेवतिया गुजरात टाइटंस के लिये जबर्दस्त फॉर्म में हैं और कई मैचों में आखिरी ओवर में टीम को जीत दिला चुके हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 03, 2022 3:33 PM

Open in App
ठळक मुद्देभारत की टी20 टीम में उनके चयन का दावा पुख्ता माना जा रहा है।डेथ ओवरों में बल्लेबाजी में आत्मविश्वास झलकता है।राहुल तेवतिया को ‘आइस मैन’ का उपनाम दिया है।

IPL 2022: महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि शारजाह में आईपीएल 2020 के दौरान शेल्डन कोटरेल को एक ओवर में पांच छक्के जड़ने से राहुल तेवतिया का आत्मविश्वास बढ़ा कि वह इस तरह से खेल सकता है। तेवतिया गुजरात टाइटंस के लिये जबर्दस्त फॉर्म में हैं और कई मैचों में आखिरी ओवर में टीम को जीत दिला चुके हैं।

भारत की टी20 टीम में उनके चयन का दावा पुख्ता माना जा रहा है। गावस्कर ने ‘स्टार स्पोटर्स’ से कहा ,‘‘ शारजाह में शेल्डन कोटरेल को जड़े छक्कों से तेवतिया का आत्मविश्वास बढ़ा कि वह असंभव को संभव कर सकता है। हमने उसे नामुमकिन को मुमकिन करते देखा।’’

उन्होंने कहा ,‘‘डेथ ओवरों में उसकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास झलकता है। वह गेंद के आने का इंतजार करता है और अपने शॉट खेलता है। उसके पास सारे शॉट हैं लेकिन सबसे अहम संकट के क्षणों में आपा नहीं खोने का उसका गुण है।’’ उन्होंने तेवतिया को ‘आइस मैन’ का उपनाम दिया है।

उन्होंने कहा ,‘मैं उसे आइस मैन इसलिये कहता हूं कि वह क्रीज पर होता है तो तनिक भी घबराता नहीं है। वह गेंद को भांप लेता है और उसे पता होता है कि कौन सा शॉट खेलना है।’ गावस्कर ने कहा ,‘अपने दिमाग में वह तैयारी कर चुका होता है कि अगर गेंद यहां गिरेगी तो उसे यह शॉट खेलना है और हमेशा छक्का जड़ देता है। यही वजह है कि वह आइस मैन है क्योंकि वह हालात से भयभीत नहीं होता।’

टॅग्स :आईपीएल 2022राहुल तेवतियासुनील गावस्करIPLIPL 2020वेस्टइंडीज क्रिकेट टीमगुजरात टाइटन्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या