IPL 2022 Schedule: आईपीएल 26 मार्च से शुरू, मोटेरा स्टेडियम में 29 को फाइनल, 10 टीम और 70 लीग मैच, जानें सबकुछ

IPL 2022 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का लीग चरण मुंबई और पुणे में 4 स्थानों पर खेला जाएगा। फाइनल 29 मई को खेला जाएगा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 24, 2022 22:31 IST

Open in App
ठळक मुद्दे55 लीग मैच मुंबई में होंगे।15 पुणे में खेले जाएंगे।प्लेऑफ भी मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2022 Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घोषणा की कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मुंबई में 26 मार्च से शुरू होगा। गुरुवार (24 फरवरी) शाम को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल (जीसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया।

टूर्नामेंट की शुरुआत में करीब 40 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दी जायेगी। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने गुरुवार को संचालन परिषद की बैठक के बाद कहा, ‘‘आईपीएल शनिवार 26 मार्च से शुरू होगा। ’’ इस बार दो नयी टीमों लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटन्स को शामिल किया गया है। अगर कोविड-19 हालात काबू में रहते हैं और मामलों में कमी आती है तो टूर्नामेंट के अंत में दर्शकों की संख्या शत प्रतिशत की जा सकती है।

10-टीम के आईपीएल संस्करण में 70 लीग मैच होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का लीग चरण मुंबई और पुणे में 4 स्थानों पर खेला जाएगा। फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। 55 लीग मैच मुंबई में होंगे, जबकि 15 पुणे में खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 4 मैच और ब्रेबोर्न स्टेडियम और एमसीए स्टेडियम में 3-3 मैच खेलेगी।

आईपीएल 2022 का फाइनल 29 मई को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम के नाम से मशहूर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ भी मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2022, जिसमें गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में 2 नई टीमों को शामिल किया गया है।

एमएस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स अपने खिताब की रक्षा करने और सबसे सफल फ्रेंचाइजी के लिए मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी करने की कोशिश करेगी। इससे पहले, आईपीएल 2022 मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित की गई थी, जहां सभी 10 फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को खरीदा और लीग के आगामी 15 वें संस्करण के लिए अपने दस्ते तैयार किए थे।

टॅग्स :आईपीएल 2022IPLबीसीसीआईचेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंस
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या