Highlightsबेंगलुरु की टीम में अनुभवी हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है।जयदेव उनादकट और रमनदीप सिंह पहली बार मुंबई की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।मुंबई इंडियंस को अपना खाता खोलना बाकी है।
IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ शनिवार को यहां टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बेंगलुरु की टीम में अनुभवी हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है।
जयदेव उनादकट और रमनदीप सिंह पहली बार मुंबई की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुंबई इंडियंस को अपना खाता खोलना बाकी है। मुंबई इंडियंस की सत्र में खराब शुरुआत हुई जिसमें उसे पहले सभी तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जिससे वह टूर्नामेंट में अभी तक खाता नहीं खोल सकी है।
मुंबई की टीम को पहले दिल्ली कैपिटल्स से चार विकेट से हार मिली जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने उसे 23 रन से पराजित किया और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांच विकेट से शिकस्त दी। कप्तान रोहित शर्मा कुछ रन जुटाये। वह अभी तक तीन मैचों में 41, 10 और तीन रन ही बना सके हैं।
टीमें इस प्रकार हैं:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डुप्लेसी, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, शाहबाज अहमद, डेविड विली, आकाश दीप।
जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, रजत पाटीदार, सिद्धार्थ कौल।
मुंबई इंडियन्स:रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।
आईपीएल में अंतिम एकादश में केवल दो विदेशी खिलाड़ियों को फील्डिंग करने वाली टीमेंः
केकेआर बनाम सीएसके चेन्नई 2011 (जे कैलिस, ई मॉर्गन)
डीसी बनाम एमआई मुंबई बीएस 2022 (टी सीफर्ट, आर पॉवेल)
एमआई बनाम आरसीबी पुणे 2022* (के पोलार्ड, डी ब्रेविस)।