IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ग्रीन जर्सी में खेलेंगे इस टीम के खिलाड़ी, जानें आखिर क्या है वजह

IPL 2022: आईपीएल के 2011 संस्करण में ग्रीन जर्सी के साथ अपना पहला खेल खेला। कोच्चि टस्कर्स केरल को हराया था।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 7, 2022 17:20 IST

Open in App
ठळक मुद्दे'गो ग्रीन' पहल के एक हिस्से के रूप में एक ग्रीन जर्सी में खेलेंगे।ग्रीन जर्सी की शुरुआत 2011 में हुआ। स्वच्छ और हरित पर्यावरण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाना है।

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले रविवार को है। आरसीबी के खिलाड़ी नई पहल के साथ 'गो ग्रीन' पहल के एक हिस्से के रूप में एक ग्रीन जर्सी में खेलेंगे। ग्रीन जर्सी की शुरुआत 2011 में हुआ।

इस पहल के माध्यम से इसका उद्देश्य भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाना है। आईपीएल के 2011 संस्करण में ग्रीन जर्सी के साथ अपना पहला खेल खेला। कोच्चि टस्कर्स केरल को हराया था।

ग्रीन जर्सी का मुख्य उद्देश्य है कि आप पेड़ लगाएं। पर्यावरण के बारे में सोचे। ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए कुछ कीजिए। 2020 में वापस ग्रीन जर्सी में सीएसके के खिलाफ खेले। ग्रीन जर्सी ऐतिहासिक रूप से आरसीबी के लिए लकी नहीं रहा है। इस रंग के साथ खेले गए 9 मैचों में बेंगलोर ने केवल दो जीते हैं।

इसमें 2011 के खेल में कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ जीत भी शामिल है। उनकी अगली जीत 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ है। जो यादगार विराट-डिविलियर्स शो के लिए जाना जाता है। आरसीबी ने 20 ओवरों में 248/3 पर बनाए। विराट कोहली (109) और एबी डिविलियर्स (129*) ने लीग के इतिहास में दो सबसे महान शतक बनाए। बेंगलोर ने 144 रन से जीत दर्ज की थी।

खराब फॉर्म से जूझ रहे दुनिया के दो दिग्गज बल्लेबाजों विराट कोहली और केन विलियमसन पर सभी की नजरें होंगी । कोहली और विलियमसन दोनों इस सत्र में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं । कोहली ने 11 मैचों में 21 . 60 की औसत से सिर्फ 216 रन बनाये जबकि सनराइजर्स के कप्तान विलियमसन ने 10 मैचों में 22 . 11 की औसत से 199 रन ही बनाये हैं।

टॅग्स :आईपीएल 2022सनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरफाफ डु प्लेसिसविराट कोहलीकेन विलियम्सन
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या