IPL 2022: 14वीं बार आईपीएल में डक पर आउट हुए कप्तान रोहित, 7 मैच और 114 रन, इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा

IPL 2022: सीएसके ने अंतिम एकादश में दो बदलाव किये हैं, उसने ड्वेन प्रिटोरियस को मोईन अली और मिशेल सैंटनर को क्रिस जोर्डन के स्थान पर शामिल किया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 21, 2022 19:54 IST

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई इंडियंस ने रिले मेरेडिथ और ऋतिक शौकीन को पहला मैच खेलने का मौका दिया है।डेनियल सैम्स को भी अंतिम एकादश में शामिल किया है।पहले ओवर में मुकेश चौधरी ने 2 विकेट झटके।

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रविंद्र जडेजा ने गुरुवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी का न्योता दिया। जडेजा का फैसला सही साबित हुआ। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा जीरो पर आउट हुए। पहले ओवर में मुकेश चौधरी ने 2 विकेट झटके।

 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 14वीं बार आईपीएल में शून्य पर आउट हुए। एक खिलाड़ी के लिए सबसे अधिक अजिंक्य रहाणे, पार्थिव पटेल, अंबाति रायुडू, मंदीप सिंह, हरभजन सिंह और पीयूष चावला सभी के नाम 13-13 डक हैं।  मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म है, जिन्होंने 7 मैचों में केवल 114 रन बनाए हैं।

युवा बल्लेबाज ईशान किशन भी अपनी 15.25 करोड़ रुपये की मोटी कीमत को सही साबित नहीं कर पाये हैं। उन्होंने छह मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 191 से अधिक रन बनाये हैं। पांच बार की चैम्पियन मुंबई की टीम ने इस सत्र में एक भी मैच नहीं जीता है और गुरुवार को हारने पर वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

MI के दोनों ओपनर बिना स्कोर किए आउट हुएः

ल्यूक रोंची और जेपी डुमिनी बनाम डीसी ईस्ट लंदन 2009

रोहित शर्मा और ईशान किशन बनाम सीएसके मुंबई डीवाईपी 2022।

टॅग्स :आईपीएल 2022मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सरोहित शर्मारवींंद्र जडेजा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या