IPL 2022: आरसीबी के नए कप्तान पंजाब किंग्स के बॉलर पर टूटे, 57 बॉल और 88 रन, 7 छक्के और 3 चौके, कोहली और कार्तिक ने खेली बेहतरीन पारी

IPL 2022: विराट कोहली ने शानदार तरीके से साथ देते हुए 29 गेंद में एक चौका और दो छक्के जड़ित नाबाद पारी में 41 रन बनाये। दिनेश कार्तिक ने 14 गेंद में नाबाद 32 रन बनाये। तीन चौके और इतने ही छक्के जड़े।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2022 21:46 IST2022-03-27T21:45:00+5:302022-03-27T21:46:12+5:30

IPL 2022 rcb new capt Faf du Plessis 57 balls 88 runs 7 sixes 3 fours virat kohli 29 balls 41 runs dinesh kartik 14 balls 32 runs targeet 206 | IPL 2022: आरसीबी के नए कप्तान पंजाब किंग्स के बॉलर पर टूटे, 57 बॉल और 88 रन, 7 छक्के और 3 चौके, कोहली और कार्तिक ने खेली बेहतरीन पारी

चौथे ओवर में ओडीन स्मिथ की गेंद में शाहरुख खान ने डुप्लेसी का आसान कैच टपका दिया।

Highlightsडुप्लेसी ने 57 गेंद की पारी में सात छक्के और 3 चौके लगाये।पंजाब के गेंदबाजों ने 12 वाइड सहित 23 अतिरिक्त रन दिया।पंजाब के टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला किया।

IPL 2022:  नये कप्तान फाफ डुप्लेसी की 88 रन की ताबड़तोड़ पारी और पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में रविवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 205 रन बनाये।

अपनी पारी की शुरुआत 30 गेंद में 17 रन बनाने वाले डुप्लेसी ने 57 गेंद की पारी में सात छक्के और 3 चौके लगाये। कोहली ने भी उनका शानदार तरीके से साथ देते हुए 29 गेंद में एक चौका और दो छक्के जड़ित नाबाद पारी में 41 रन बनाये। आखिरी ओवरों में दिनेश कार्तिक ने 14 गेंद में नाबाद 32 रन बनाये। उन्होंने तीन चौके और इतने ही छक्के जड़े।

पंजाब के गेंदबाजों ने 12 वाइड सहित 23 अतिरिक्त रन देकर बेंगलोर के बल्लेबाजों का काम आसान किया। पंजाब के टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला किया और उसके गेंदबाजों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाजों डुप्लेसी और अनुज रावत को खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया।

पावर प्ले में बेंगलोर की टीम सिर्फ चार बार गेंद को सीमा रेखा के पार भेज सकी और इस दौरान उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 41 रन था। इस बीच चौथे ओवर में ओडीन स्मिथ की गेंद में शाहरुख खान ने डुप्लेसी का आसान कैच टपका दिया। सातवें ओवर में राहुल चाहर (22 रन पर एक विकेट) ने रावत को बोल्ड कर डुप्लेसी के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ा।

रावत ने 20 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाये। टीम के पूर्व कप्तान कोहली ने शुरू में संभल कर बल्लेबाजी की और 10वें ओवर में हरप्रीत बराड़ के खिलाफ छक्का जड़कर अपना हाथ खोला। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट पर 70 रन था। डुप्लेसी और कोहली ने इसके बाद खुलकर खेलना शुरू किया।

 दोनों ने 13वें ओवर में  स्मिथ के खिलाफ 23 रन बटोरे जिसमें डुप्लेसी ने दो छक्के और एक चौका जड़ा। उन्होंने इसके बाद डुप्लेसी ने 14वें ओवर में हरप्रीत  के शुरुआती दोनों गेंदों पर छक्का जड़ा जबकि विराट कोहली ने पांचवीं गेंद पर अंपायर के सिर के ऊपर से शानदार छक्का लगाया।

डुप्लेसी ने 16वें ओवर में अर्शदीप (31 रन पर एक विकेट) के खिलाफ छक्का लगाकर कोहली के साथ 55 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी की।  उन्होंने  इस ओवर की आखिरी गेंद को एक बार फिर दर्शकों के पास भेजा। डुप्लेसी को जीवनदान देने वाले शाहरुख ने 18वें ओवर में अर्शदीप की पहली गेंद पर शानदार कैच लपक कर उनकी पारी को खत्म किया।

डुप्लेसी के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक ने उन्हीं के अंदाज तें खेल जारी रखते हुए 19वें ओवर में स्मिथ के खिलाफ दो छक्के और एक चौका जडा जबकि आखिरी ओवर में संदीप शर्मा के खिलाफ छक्का और दो चौके जड़कर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। बेंगलोर की टीम ने अपनी पारी में 13 छक्के और नौ चौके जड़े। 

Open in app