IPL 2022: आखिरी 60 गेंद में राजस्थान रॉयल्स ने मारे 123 रन, सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हराया, चहल और कृष्णा चमके

IPL 2022: रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को उस समय जीवनदान मिला, जब उन्होंने खाता भी नहीं खोला था चूंकि गेंद नोबॉल थी। बटलर (35) और यशस्वी जायसवाल (20) ने 58 रन की साझेदारी करके टीम को अच्छी शुरुआत दी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 29, 2022 23:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देजोस बटलर ने उमरान मलिक को चौथे ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए और 21 रन बने।वाशिंगटन सुंदर पर एक छक्का लगाया।राजस्थान रॉयल्स के पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 52 रन बन गए।

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स ने छह विकेट पर 210 रन बनाये। कप्तान संजू सैमसन ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए 27 गेंद में 55 रन बनाये। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 7 विकेट पर 147 रन ही बना सकी। आखिरी दस ओवर में रॉयल्स ने 123 रन बनाये।

राजस्थान रॉयल्स के वाई चहल ने तीन विकेट झटके और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट निकाले। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन 7 गेंद में मात्र 2 रन बनाए। करोड़ों में बिकने वाले निकोल्स पूरन 9 गेंद खेलकर खाता भी खोल नहीं सके। ट्रेंट बोल्ट को भी 2 विकेट मिला।

सैमसन और देवदत्त पडिक्कल ने तीसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 73 रन बनाये जिसमें पडिक्कल ने 29 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन जोड़े। सैमसन ने अपनी पारी में पांच छक्के और तीन चौके लगाये। वहीं आखिरी ओवरों में शिमरोन हेटमायेर ने सिर्फ 13 गेंद में तीन छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर रॉयल्स को 200 रन के पार पहुंचाया।

टॅग्स :आईपीएल 2022सनराइजर्स हैदराबादकेन विलियम्सनसंजू सैमसनराजस्थान रॉयल्सIPLPune
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या