IPL 2022: बेयरस्टो और जितेश पर भारी यशस्वी और हेटमायर, राजस्थान ने पंजाब को 6 विकेट से हराया, प्ले ऑफ की कदम

IPL 2022: कई मैच के बाद टीम में वापस आए यशस्वी जायसवाल ने धमाका कर दिया। आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाया। 41 गेंद में 68 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 7, 2022 20:31 IST

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 189 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।जोस बटलर ने 16 गेंद में 30 रन की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 12 गेंद में 23 रन बनाए। 

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। राजस्थान 14 अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है और प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ा दी है। राजस्थान के लिए जोस बटलर ने 16 गेंद में 30 रन की पारी खेली। 

युवा यशस्वी जायसवाल की अगुआई में शीर्ष क्रम के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को यहां पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर प्ले आफ के लिए क्वालीफाई करने का अपना दावा मजबूत किया।

कई मैच के बाद टीम में वापस आए यशस्वी जायसवाल ने धमाका कर दिया। आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाया। 41 गेंद में 68 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। जॉनी बेयरस्टो के अर्धशतक और जितेश शर्मा की तेजतर्रार पारी से पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 189 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

रॉयल्स के 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जायसवाल ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 41 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों से 68 रन बनाए जिससे टीम ने दो गेंद शेष रहते चार विकेट पर 190 रन बनाकर जीत दर्ज की। देवदत्त पडिक्कल ने 31 जबकि सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने 30 रन की पारी खेली।

आईपीएल में यशस्वी जायसवाल के लिए सर्वोच्च स्कोरः

68(41) बनाम पीबीकेएस मुंबई, 2022

50(21) बनाम सीएसके अबू धाबी, 2021

49(36) बनाम पीबीकेएस, दुबई 2021।

शिमरोन हेटमायर ने अंत में 16 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से नाबाद 31 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इस जीत से रॉयल्स के 11 मैच में 14 अंक हो गए हैं और टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है। पंजाब की नॉकआउट में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है। टीम 11 मैच में 10 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।

पंजाब किंग्स ने जॉनी बेयरस्टो (40 गेंद में 56 रन, आठ चौके, एक छक्का) के अर्धशतक के बाद जितेश शर्मा (18 गेंद में नाबाद 38, चार चौके, दो छक्के) और लियाम लिविंगस्टोन (14 गेंद में 22 रन, दो छक्के, दो चौके) के बीच पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 26 गेंद में 50 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 189 रन बनाए। भानुका राजपक्षे ने भी 27 रन की उपयोगी पारी खेली।

टॅग्स :आईपीएल 2022राजस्थान रॉयल्सपंजाब किंग्ससंजू सैमसनजोस बटलरमयंक अग्रवाल
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या