IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स स्पिनर ने रिकॉर्ड बनाया, इस खिलाड़ी से आगे निकले, 11 मैच और 22 विकेट, देखें वीडियो

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल अब एक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन में सबसे ज्यादा 22 विकेट लेने वाले बॉलर हो गए हैं। श्रेयस गोपाल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गोपाल ने 2019 में 20 विकेट लिए थे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 7, 2022 10:04 PM2022-05-07T22:04:58+5:302022-05-07T22:06:07+5:30

IPL 2022 Rajasthan Royals spinner Yuzvendra Chahal most wickets single IPL season 22 wickets surpassing record Shreyas Gopal see video | IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स स्पिनर ने रिकॉर्ड बनाया, इस खिलाड़ी से आगे निकले, 11 मैच और 22 विकेट, देखें वीडियो

राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया।

googleNewsNext
Highlightsमुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।पंजाब के खिलाफ चहल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जॉनी बेयरस्टो (56), भानुका राजपक्षे (27) और मयंक अग्रवाल (15) के तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर प्ले आफ के लिए क्वालीफाई करने का अपना दावा मजबूत किया। राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया।

चहल अब एक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन में सबसे ज्यादा 22 विकेट लेने वाले बॉलर हो गए हैं। श्रेयस गोपाल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गोपाल ने 2019 में राजस्थान के लिए 20 विकेट लिए थे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

पंजाब के खिलाफ चहल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जॉनी बेयरस्टो (56), भानुका राजपक्षे (27) और मयंक अग्रवाल (15) के तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। रॉयल्स के 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जायसवाल ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 41 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों से 68 रन बनाए जिससे टीम ने दो गेंद शेष रहते चार विकेट पर 190 रन बनाकर जीत दर्ज की। देवदत्त पडिक्कल ने 31 जबकि सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने 30 रन की पारी खेली।

शिमरोन हेटमायर ने अंत में 16 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से नाबाद 31 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इस जीत से रॉयल्स के 11 मैच में 14 अंक हो गए हैं और टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है। पंजाब की नॉकआउट में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है। टीम 11 मैच में 10 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।

पंजाब किंग्स ने जॉनी बेयरस्टो (40 गेंद में 56 रन, आठ चौके, एक छक्का) के अर्धशतक के बाद जितेश शर्मा (18 गेंद में नाबाद 38, चार चौके, दो छक्के) और लियाम लिविंगस्टोन (14 गेंद में 22 रन, दो छक्के, दो चौके) के बीच पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 26 गेंद में 50 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 189 रन बनाए।

Open in app