IPL 2022: डिकॉक धमाका, 52 बॉल और 80 रन, लखनऊ सुपर जायंट्स की तीसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने 25 गेंद में 24 रन बनाए। पारी के दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 07, 2022 11:32 PM

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ की तरफ से लेग स्पिनर रबि बिश्नोई ने 22 रन देकर दो विकेट लिए।क्रुणाल पंड्या ने 19वां ओवर में 14 रन बनाए।दीपक हुड्डा ने 13 गेंद में 11 रन की पारी खेली।

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों के बाद ओपनर क्विंटन डिकॉक ने धमाका कर दिया। लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। डिकॉक ने 52 गेंद में 80 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 149 रन बनाए।

लखनऊ की तरफ से लेग स्पिनर रबि बिश्नोई ने 22 रन देकर दो विकेट लिए। जेसन होल्डर (चार ओवर में 30 रन) और आवेश खान (तीन ओवर में 32 रन) ने अंतिम तीन ओवरों में केवल 19 रन दिये। लखनऊ के स्पिनरों बिश्नोई, कृष्णप्पा गौतम (23 रन देकर एक) और क्रुणाल पंड्या (दो ओवर में 12 रन) ने 10 ओवरों में केवल 57 रन दिये और तीन विकेट लिये।

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज कुलदीप यादव ने 2 विकेट निकाले। ललित यादव ने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर एक विकेट लिया। लखनऊ के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में बल्लेबाजों को पूरी तरह से बांधे रखा। पृथ्वी शॉ ने आवेश खान का स्वागत लगातार तीन चौकों से किया।

आलम यह था कि ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज ने एक समय 19 गेंदों पर केवल आठ रन बनाये थे। उन्होंने 20वीं गेंद का सामना करके पहला चौका लगाया। और फिर अगले ओवर में एंड्रयू टाई पर दो गगनदायी छक्के लगाये, लेकिन अंतिम तीन ओवरों में केवल एक चौका लगा।

पारी के शुरू में सभी की निगाह डेविड वार्नर पर लगी थी, जो नौ साल बाद दिल्ली की टीम में वापसी कर रहे थे लेकिन वह शॉ थे, जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ लेकिन कौशल से परिपूर्ण बल्लेबाजी से प्रभावित किया। गौतम पर दो चौकों से शुरुआत करने वाले शॉ ने होल्डर पर मिडविकेट पर खूबसूरत छक्का लगाकर उनकी लाइन व लेंथ बिगाड़ी।

टॅग्स :आईपीएल 2022दिल्ली कैपिटल्सलखनऊ सुपरजायंट्सकेएल राहुलक्विंटन डी कॉकऋषभ पंतIPLबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या