IPL 2022: 5 मैच और पांच हार, पहली जीत के लिए तरसे मुंबई के कप्तान रोहित, पंजाब किंग्स ने 12 रन से हराया, आईपीएल में धवन का 45वां अर्धशतक

IPL 2022: पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 198 रन बनाये। मुंबई की टीम 186 रन बना सकी। अंक तालिका में रोहित शर्मा की टीम 10वें स्थान पर है। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 13, 2022 23:39 IST

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब किंग्स ने शुरू ही से आक्रामक तेवर अपनाते हुए दस ओवर में ही 97 रन जोड़ डाले।पंजाब किंग्स ने आईपीएल के मैच में बुधवार को मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया।बुमराह ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट करके रनगति पर अंकुश लगाया। आखिरी दस ओवर में 99 रन बने।

IPL 2022: आईपीएल मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया। मुंबई इंडियंस की लगातार पांचवीं हार है। अंक तालिका में रोहित शर्मा की टीम 10वें स्थान पर है। पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 198 रन बनाये। मुंबई की टीम 186 रन बना सकी।

पंजाब किंग्स ने शुरू ही से आक्रामक तेवर अपनाते हुए दस ओवर में ही 97 रन जोड़ डाले। हालांकि जसप्रीत बुमराह की उम्दा गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने उन्हें 200 रन के पार पहुंचने नहीं दिया। बुमराह ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट करके रनगति पर अंकुश लगाया। आखिरी दस ओवर में 99 रन बने।

इस मैच से पहले खराब फॉर्म में चल रहे कप्तान मयंक अग्रवाल ने 32 गेंद में 52 रन बनाये, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे। शिखर धवन को क्रीज पर जमने में समय लगा लेकिन बाद में उन्होंने तेजी से रन बनाये । वह 50 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई के घरेलू गेंदबाज बासिल थम्पी ने चार ओवर में 47 रन देकर दो और मुरुगन अश्विन ने 34 रन देकर एक विकेट लिया। अग्रवाल आफ साइड पर पड़ती गेंदों को बखूबी खेलते हैं लेकिन यह जानते हुए भी थम्पी और टायमल मिल्स ने उन्हें फुललैंग्थ गेंदें डाली।

धवन ने आईपीएल में अपना 45वां अर्धशतक थम्पी को बेहतरीन शॉट खेलकर पूरा किया। बाद में हालांकि थम्पी ने ही धवन को पवेलियन भेजा। आखिरी ओवरों में जितेश शर्मा ने 15 गेंद में नाबाद 30 रन बनाये जिसमें जयदेव उनादकट के डाले 18वें ओवर में 24 रन शामिल हैं। 

टॅग्स :आईपीएल 2022मुंबई इंडियंसपंजाब किंग्सरोहित शर्मामयंक अग्रवाल
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या