IPL 2022: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब मुंबई में होगा मुकाबला, जानें वजह

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले का आयोजन अब पुणे की जगह मुंबई में किया जाएगा। वहीं, अगर बुधवार को इस मैच का आयोजन नहीं हो पाता है तो आईपीएल इसे रीशेड्यूल करेगा। 

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 19, 2022 14:59 IST2022-04-19T14:56:51+5:302022-04-19T14:59:43+5:30

IPL 2022 Punjab Kings and Delhi Capitals to face-off in Mumbai instead of Pune | IPL 2022: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब मुंबई में होगा मुकाबला, जानें वजह

IPL 2022: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब मुंबई में होगा मुकाबला, जानें वजह

Highlightsटीम के फिजियो फरहार्ट के कोविड संक्रिमित होने की जानकारी 15 अप्रैल को दी गई थी। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पुणे में होने वाले मैच की जगह में बदलाव किया गया है।

मुंबई: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को पुणे में होने वाले मैच की जगह अब बदल दी गई है। ऐसे में अब ये मैच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में खेला जाएगा। दरअसल, हाल-फिलहाल में दिल्ली कैपिटल्स टीम सबसे पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आई, जिसकी वजह से पूरी टीम को क्वारंटीन होना पड़ा है। वहीं, अगर बुधवार को इस मैच का आयोजन नहीं हो पाता है तो आईपीएल इसे रीशेड्यूल करेगा। 

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह निर्णय आईपीएल द्वारा मंगलवार को आयोजित एक मीटिंग में दिल्ली कैपिटल्स के सदस्यों के कोरोना टेस्टिंग को ध्यान में रखकर लिया गया। बता दें को सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एक बयान जारी किया गया था, जिसमें बताया गया था कि ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श व अन्य दो सपोर्ट स्टाफ को कोविड पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आईपीएल ने महसूस किया कि वह टीमों को यात्रा नहीं कराना पसंद करेगा ताकि टूर्नामेंट बुलबुले की अखंडता बनी रहे।

फिलहाल आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम प्वाइंट टेबल में 8वें स्थान पर है। उसे पांच मैचों में दो में जीत मिली और उसके चार अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपना आखिरी मैच 16 अप्रैल को खेला था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए इस मैच में दिल्ली को 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं टीम के फिजियो फरहार्ट के कोविड संक्रिमित होने की जानकारी 15 अप्रैल को दी गई थी। बता दें कि देश में कोरोना के कुछ बढ़ते मामलों के साथ आईपीएल के बायो-बबल के अंदर भी वायरस का खतरा बढ़ गया है। 

Open in app