IPL 2022: कप्तान रोहित शर्मा ने जीता टॉस, सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन को मौका नहीं, देखें प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: मुंबई टीम में डेवाल्ड ब्रेविस और रितिक शोकीन की जगह ट्रिस्टान स्टब्स और संजय यादव को शामिल किया गया है। वहीं दिल्ली टीम में पृथ्वी साव की टायफाइड से उबरने के बाद वापसी हुई है जो ललित यादव की जगह लेंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 21, 2022 19:28 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली को प्लेआफ में पहुंचने के लिये यह मैच हर हालत में जीतना है।रोहित शर्मा ने एक बार फिर सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर को मौका नहीं दिया। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई है।

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग के आखिरी लीग मैच में शनिवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा ने एक बार फिर सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर को मौका नहीं दिया। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई है।

मुंबई टीम में डेवाल्ड ब्रेविस और रितिक शोकीन की जगह ट्रिस्टान स्टब्स और संजय यादव को शामिल किया गया है। वहीं दिल्ली टीम में पृथ्वी साव की टायफाइड से उबरने के बाद वापसी हुई है जो ललित यादव की जगह लेंगे। दिल्ली को प्लेआफ में पहुंचने के लिये यह मैच हर हालत में जीतना है।

टीमें:

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, ईशान किशन, देवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे

टॅग्स :आईपीएल 2022मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सऋषभ पंतरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या