IPL 2022: मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। मुंबई ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया।
लखनऊ की टीम में चोटिल आवेश खान की जगह मोहसिन खान को मौका मिला है। मुंबई इंडियन्स 2019 के बाद पहली बार अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी मुंबई इंडियन्स की टीम को अगर अपनी हार का सिलसिला तोड़ना है।
मुंबई ने अब तक इस सत्र में अपने सभी सात मैच गंवाये हैं। पांच बार के चैंपियन के लिये अब तक कुछ भी अनुकूल नहीं रहा है और वह अंकतालिका में अंतिम स्थान पर है। अब कोई चमत्कार ही उसे प्लेऑफ में पहुंचा पाएगा। दूसरी तरफ लखनऊ अच्छी लय में दिख रहा है। उसने सात मैचों में से चार में जीत दर्ज की है।
टीम इस प्रकार हैं:
मुंबई इंडियन्स:रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, मोहसिन खान, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई।