IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को दो बड़े झटके, दिल्ली से मैच हारे और 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानें कारण

IPL 2022: मुंबई इंडियन्स पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2022 22:01 IST2022-03-27T21:59:24+5:302022-03-27T22:01:54+5:30

IPL 2022 Mumbai Indians captain Rohit Sharma lost match Delhi and fined Rs 12 lakh Double blow know reason | IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को दो बड़े झटके, दिल्ली से मैच हारे और 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानें कारण

कप्तान रोहित शर्मा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेले गये आईपीएल मैच में धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Highlightsमुंबई इस मैच में चार विकेट से हार गया था।ओवर गति से जुड़ा यह टीम का पहला अपराध है।टीम का स्कोर 18.2 ओवर में 179 रन पर पहुंचाया।

IPL 2022: मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेले गये आईपीएल मैच में धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मुंबई इस मैच में चार विकेट से हार गया था।

आईपीएल ने कहा, ‘मुंबई इंडियन्स पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है।’ कहा गया है, ‘ओवर गति से जुड़ा यह टीम का पहला अपराध है इसलिए मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’

ललित यादव और अक्षर पटेल ने पांच ओवर में 75 रन की अटूट साझेदारी करके दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को यहां मुश्किल परिस्थितियों से उबारकर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चार विकेट से जीत दिलायी। दिल्ली की टीम 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14वें ओवर में छह विकेट पर 104 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन ललित (38 गेंदों पर नाबाद 48, चार चौके, दो छक्के) और अक्षर (17 गेंदों पर नाबाद 38, दो चौके, तीन छक्के) ने यहीं से जिम्मेदारी संभालकर अपनी टीम का स्कोर 18.2 ओवर में 179 रन पर पहुंचाया।

इससे पहले मुंबई ने इशान किशन (48 गेंदों पर नाबाद 81 रन, 11 चौके दो छक्के) की बड़ी अर्धशतकीय पारी की मदद से बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के झटकों के बावजूद पांच विकेट पर 177 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।

रोहित शर्मा (32 गेंदों पर 41, चार चौके, दो छक्के) और इशान ने पहले विकेट के लिये 67 रन जोड़कर बल्लेबाजी का न्योता पाने वाले मुंबई को बहुत अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन इन दोनों के अलावा मुंबई का कोई भी अन्य बल्लेबाज देर तक नहीं टिक पाया।

Open in app