IPL 2022: चार बार की आईपीएल चैम्पियन CSK ने लॉन्च की नई जर्सी, लोगो के साथ चार स्टार, देखें वीडियो

IPL 2022:गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें चरण के शुरुआती मैच में यहां 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सामने होगी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 23, 2022 16:52 IST

Open in App
ठळक मुद्देकंधे पर ‘कैमॉफ्लाज’ डिजाइन बना हुआ है। टीम के लोगो के साथ चार स्टार हैं।जर्सी में सीएसके के मुख्य प्रायोजक टीवीएस यूरोग्रिप का भी लोगो है।

IPL 2022: चार बार की आईपीएल चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को आईपीएल के 15वें सत्र के लिये अपनी नयी जर्सी का अनावरण किया। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक वीडियो में नयी जर्सी को खोलकर दिखाया। इसमें कंधे पर ‘कैमॉफ्लाज’ डिजाइन बना हुआ है जबकि टीम के लोगो के साथ चार स्टार हैं।

पिछले साल भी भारतीय सेना के प्रति सम्मानस्वरूप सीएसके ने जर्सी पर यह डिजाइन बनाया था । चार स्टार के मायने आईपीएल के चार खिताब (2010, 2011, 2018 और 2021) हैं। शर्ट के बायें कोने पर सीएसके का दहाड़ते हुए शेर का लोगो है। नयी जर्सी में सीएसके के मुख्य प्रायोजक टीवीएस यूरोग्रिप का भी लोगो है।

श्रेयस अय्यर जन्मजात नेतृत्वकर्ता : हसी

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर (मार्गदर्शक) डेविड हसी का मानना है कि टीम के नये कप्तान श्रेयस अय्यर को क्रिकेट की अच्छी समझ है और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में अपने नेतृत्व कौशल को साबित किया है। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2020 के फाइनल में पहुंचाने वाले अय्यर को केकेआर ने पिछले महीने मेगा नीलामी में 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

केकेआर टीम प्रबंधन ने उन्हें आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर प्राथमिकता दी। हसी ने बुधवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, "श्रेयस जन्मजात नेतृत्वकर्ता हैं। वह काफी सम्मानित खिलाड़ी हैं। मैं पैट (कमिंस) को अच्छी तरह से जानता हूं। वह अच्छे उप कप्तान साबित होंगे और वह आगे बढ़कर भी नेतृत्व करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन श्रेयस ने जिस तरह से अतीत में दिल्ली की कप्तानी की है। वह क्रिकेट की बहुत अच्छी समझ रखता है और जानता है परिस्थितियों के अनुसार खेल कैसे खेलना है। मुझे लगता है कि उसे कप्तान नियुक्त करना ब्रेंडन (मैकुलम) और केकेआर प्रबंधन का अच्छा फैसला है।’’

टॅग्स :आईपीएल 2022एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाताकोलकाता नाइट राइडर्समुंबईIPL
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या