IPL 2022 Mega Auction: टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को परेशान करने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज को SRH ने 4.2cr खरीदा, बुमराह से हुआ था झगड़ा

IPL 2022 Mega Auction: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब के बीच बोली की जंग देखने को मिली। पुजारा को किसी ने नहीं खरीदा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2022 14:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देसीनियर भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा नीलामी में नहीं बिके।ओडियन स्मिथ के लिए भी छह करोड़ रुपये खर्च किए।चेतन सकारिया को दिल्ली कैपिटल्स ने 4.2 करोड़ में खरीदा।

IPL 2022 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के दूसरे दिन जारी है। हाल में टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने चार करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाई।

उनके लिए सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब के बीच बोली की जंग देखने को मिली। दिन की शुरुआत में इन दो टीम के पास क्रमश: 20 और 28 करोड़ रुपये थे। मुंबई इंडियंस ने जयदेव उनादकट को 1.6 करोड़ में खरीदा। सीनियर भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा नीलामी में नहीं बिके।

लेफ्ट ऑर्म फास्ट गेंदबाज चेतन सकारिया को दिल्ली कैपिटल्स ने 4.2 करोड़ में खरीदा। राजस्थान रॉयल्स ने नवदीप सैनी को 2.6 करोड़ में खरीदा। खलील अहमद को दिल्ली ने 5.25 करोड़ में खरीदा। इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के दूसरे दिन पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा जबकि फ्रेंचाइजी ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ के लिए भी छह करोड़ रुपये खर्च किए।

भारतीय खिलाड़ियों के बीच आलराउंडर शिवम दुबे को छक्के जड़ने उनकी क्षमता के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा जबकि गुजरात टाइटंस ने भारतीय टीम से बाहर चल रहे एक अन्य आलराउंडर विजय शंकर को एक करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। चेतेश्वर पुजारा को नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला जबकि अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक करोड़ रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा। पहले सत्र का आकर्षण हालांकि लिविंस्टोन रहे जिन्हें 10 लाख डॉलर से अधिक का अनुबंध मिला।

एक समय पांच टीम उनके लिए बोली लगा रहीं थी। लिविंगस्टोन पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले थे और धीमी पिचों पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। फ्रेंचाइजी में हालांकि खिलाड़ियों की जगह खाली थी (न्यूनतम 18 खिलाड़ी) इसलिए उन्हें टीम से जोड़ने को लेकर उत्सुकता थी। 

टॅग्स :आईपीएल 2022आईपीएल ऑक्शनIPLदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमबीसीसीआईसनराइजर्स हैदराबाद
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या