IPL 2022 Auction: 6 टीम को विकेटकीपर की तलाश, क्विंटन डिकॉक, जॉनी बेयरस्टो और ईशान किशन सबसे आगे, जानिए

IPL 2022 Auction: विकेटकीपर एमएस धोनी, ऋषभ पंत, संजू सैमसन और जोस बटलर को उनकी फ्रेंचाइजी ने फिर से रिटेन किया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2022 15:33 IST

Open in App
ठळक मुद्देकेएल राहुल लखनऊ टीम से जुड़ गए हैं।खिलाड़ी अगले हफ्ते मोटी रकम हासिल करेंगे।नीलामी का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा।

IPL 2022 Auction: पिछले 15 सालों से टी20 एक लोकप्रिय खेल बन गया है। छोटे प्रारूप में कई विशेषज्ञ खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर मैच का रुख पलट देते हैं। आईपीएल में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो विकेटकीपर के साथ-साथ कप्तानी की भूमिका भी निभा रहे हैं।

सबसे पहला नाम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। जिन्होंने 4 बार टीम को चैंपियन भी बनाया। दिल्ली कैपिटल्स के पास ऋषभ पंत हैं, जो कीपर के साथ कप्तानी भी करते हैं। पंजाब के पास केएल राहुल थे, जो दोनों काम बड़े आराम से किया।

इस बार केएल राहुल लखनऊ टीम की कप्तानी करेंगे और साथ ही साथ विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स के पास कप्तान संजू सैमसन और इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर हैं। इस तरह से देखा जाए को रिटेन खिलाड़ियों में कई टीम के पास कीपर नहीं हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ और राजस्थान रॉयल्स के पास विकेटकीपर हैं। मुंबई इंडियंस, आरसीबी, कोलकाता नाइटराइडर्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और अहमदाबाद टीम को कीपर की तलाश हैं। कई खिलाड़ी दौड़ में हैं।

क्विंटन डिकॉकः दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पिछले तीन आईपीएल में सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। वह 2018 सीज़न के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मुंबई इंडियंस में शामिल हुए और तब से MI के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वह 2019 में मुंबई इंडियंस के शीर्ष रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए और उसके बाद 2020 में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 1329 रन बनाए, जो पिछले तीन वर्षों में टीम के लिए सबसे अधिक है। वह भारत के खिलाफ बंपर सीरीज के दम पर आईपीएल नीलामी में आए हैं। किसी भी विरोधी के खिलाफ आक्रमण शुरू करने में माहिर हैं। 

जॉनी बेयरस्टोः इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो किसी भी विपक्षी टीम पर टूट पड़ते हैं। सनराइजर्स हैदरानाद के लिए तीन सीजन खेले हैं, जहाँ उन्होंने 41.52 के औसत और 142.19 के स्ट्राइक रेट से 1038 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो किसी भी पक्ष को काफी संतुलन प्रदान करते हैं और अपने दम पर मैच जीता सकते हैं।

ईशान किशनः ईशान किशन के पास वे सभी साख हैं, जो उन्हें आईपीएल में सबसे अलग करती है। मुंबई इंडियंस से खेलते हुए कई विस्फोटक पारी खेली। 2020 संस्करण में MI के लिए सबसे अधिक 30 छक्के लगाए। ईशान किशन बल्लेबाजी की शुरुआत कर सकते हैं।

मध्य क्रम में बल्लेबाजी भी आराम से कर सकते हैं। विकेट कीपिंग दस्ताने ले सकते हैं और इस समय केवल 23 वर्ष के हैं। वह पहले ही भारत के लिए पदार्पण कर चुके हैं और कई लोग उन्हें देश के सबसे प्रतिभाशाली और सबसे आत्मविश्वासी खिलाड़ियों में से एक मानते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने दोनों नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स और अहमदाबाद के प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया है।

टॅग्स :आईपीएल 2022IPLआईपीएल ऑक्शनएमएस धोनीकेएल राहुलजोस बटलरसंजू सैमसनऋषभ पंतमुंबई इंडियंसलखनऊ सुपरजायंट्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या