IPL 2022: आईपीएल के लिए बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होगी खिलाड़ियों की मेगा नीलामी, BCCI का ऐलान

IPL 2022 Auction: आईपीएल-2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी इस बार 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में की जाएगी। इस दौरान 10 टीमें 590 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी।

By विनीत कुमार | Updated: February 1, 2022 15:00 IST

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल-2022 की मेगा नीलामी में इस बार 590 क्रिकेट खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।590 क्रिकेट खिलाड़ियों में 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।590 खिलाड़ियों में से 48 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ की बेस प्राइल लिस्ट में रखा है।

नई दिल्ली: आईपीएल-2022 के लिए खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन इस बार बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होगा। बीसीसीआई ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दो दिन चलने वाले इस मेगा नीलामी में 590 क्रिकेट खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। नीलामी में जिन खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, उनकी लिस्ट भी जारी की गई है। इसमें 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। आईपीएल का ये 15वां सीजन होगा और इसमें दो नई टीमों को जोड़ा गया है। कोरोना संकट के बीच बीसीसीआई को उम्मीद है कि इस बार आईपीएल के सभी मैच भारत में आयोजित कराए जा सकेंगे।

नीलामी की लिस्ट में 288 कैप्ड और 355 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल

आईपीएल में इस बार जिन 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, उसमें 288 कैप्ड और 355 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं 7 खिलाड़ी संबद्ध देशों से हैं।

भारत के कुछ अहम खिलाड़ियों की अगर बात करें, जिन पर बोली लगाई जानी है, उसमें श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इशांत शर्मा, उमेश यादव आदि भी लिस्ट में शामिल हैं।

बेस प्राइस 2 करोड़ की लिस्ट में 48 खिलाड़ियों के नाम

आईपीएल नीलामी में नियम के अनुसार कोई भी खिलाड़ी अपनी अधिकतम बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रख सकता है। ऐसे में 590 खिलाड़ियों में से 48 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ की बेस प्राइल लिस्ट में रखा है। वहीं, 20 खिलाड़ी 1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर हैं। 34 खिलाड़ी 1 करोड़ की बेस प्राइस की लिस्ट में हैं।

नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे अधिक 47 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से हैं। इसके बाद वेस्टइंडीज से 34, दक्षिण अफ्रीका से 33, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से 24, श्रीलंका से 23 और अफगानिस्तान से 17 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। बांग्लादेश और आयरलैंड से 5-5 खिलाड़ी हैं। नामिबिया से भी तीन खिलाड़ी हैं। दो खिलाड़ी स्कॉटलैंड से और एक-एक खिलाड़ी जिम्बाब्वे, नेपाल और अमेरिका से हैं।

टॅग्स :आईपीएल 2022बीसीसीआईइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या