IPL 2022, Mega Auction: आईपीएल मेगा नीलामी काउंटडाउन शुरू, तारीख और समय की घोषणा, जानें शेयडूल

IPL 2022, Mega Auction: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) 2022 इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के लिए दो तारीखों पर विचार कर रहा है, जिसमें बोर्ड के कुछ अधिकारी और कुछ फ्रेंचाइजी मालिक लीग 27 मार्च से शुरू करना चाहते हैं तो वहीं कुछ अन्य लोग चाहते हैं कि यह बड़ी स्पर्धा दो अप्रैल से शुरू हो।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 08, 2022 2:31 PM

Open in App
ठळक मुद्देकुल 370 भारतीय खिलाड़ी और 220 विदेशी क्रिकेटर शामिल होंगे।48 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपये के वर्ग में रखा है।नीलामी सूची में 20 खिलाड़ी हैं जिनका आधार मूल्य डेढ़ करोड़ रुपये है।

IPL 2022, Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी 2022 के लिए आधिकारिक तारीख और समय कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। यह 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा।  सुबह 11 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

स्वामित्व वीवो से टाटा के पास चला गया है और इसे 2022 सीज़न से टाटा आईपीएल कहा जाएगा। दो दिवसीय नीलामी के दौरान 590 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी। पिछले महीने जारी किए गए 1,214 खिलाड़ियों की मूल सूची से आधे से अधिक खिलाड़ियों को हटा दिया है।

अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका

सोशल मीडिया पर इसी तरह की तारीखों का दौर चल रहा था, लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई है। सीजन 15 में 10-टीम हैं। दो नई टीमों को जोड़ा गया है। 74 मैच खेले जाने की उम्मीद है। विदेशी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका जैसे विभिन्न देशों से हैं।

यह सूची फ्रेंचाइजी टीमों की खिलाड़ियों में रुचि पर आधारित है। इसमें शामिल 590 क्रिकेटरों में से कुल 228 कैप्ड (अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके) खिलाड़ी हैं, जबकि 355 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। इसमें सात सहयोगी (एसोसिएट) देशों के हैं।

केकेआर, आरसीबी, पीबीकेएस जैसे खिलाड़ी संभावित कप्तानों की तलाश

लखनऊ फ्रेंचाइजी की अगुवाई केएल राहुल करेंगे, जबकि अहमदाबाद की अगुवाई हार्दिक पांड्या करेंगे। मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले ही कप्तान को रिटेन किया था। केकेआर, आरसीबी, पीबीकेएस जैसे खिलाड़ी संभावित कप्तानों की तलाश में हैं।

पंजाब किंग्स के पास सबसे अधिक 23 स्लॉट (खिलाड़ियों के लिए जगह) उपलब्ध हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस को कम से कम  21 खिलाड़ियों को टीम में जोड़ना होगा। बाकी टीमों के पास 22-22 स्थान हैं। पंजाब किंग्स नीलामी में सबसे ज्यादा 72 करोड़ रुपये के साथ जायेगी।

जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास इसके लिए सबसे कम 47.5 करोड़ रुपये है।   सबसे अधिक विदेशी खिलाड़ियों वाली सूची में 47 क्रिकेटरों के साथ ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है जबकि वेस्टइंडीज के 34 क्रिकेटर अपना दावा पेश करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के 33, श्रीलंका के 23, इंग्लैंड के 24, न्यूजीलैंड के 24 और अफगानिस्तान के 17 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।

IPL 2022: 10 टीमों का बचा हुआ पर्स

 

पीबीकेएस - 72 करोड़

एसआरएच - 68 करोड़

आरआर - 62 करोड़

आरसीबी - 57 करोड़

एमआई - 48 करोड़

सीएसके - 48 करोड़

केकेआर - 48 करोड़

डीसी - 47.5 करोड़

लखनऊ-60 करोड़

अहमदाबाद- 53 करोड़।

टॅग्स :आईपीएल 2022IPLआईपीएल ऑक्शनपंजाब किंग्सचेन्नई सुपर किंग्सदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसराजस्थान रॉयल्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरलखनऊ सुपरजायंट्सगुजरातसनराइजर्स हैदराबाद
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या