IPL 2022, Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जारी किया लोगो, टीम ने इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखें वीडियो

IPL 2022, Lucknow Super Giants Logo: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की लखनऊ फ्रेंचाइजी का नाम लखनऊ सुपर जायंट्स  रखा गया है। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 31, 2022 18:45 IST2022-01-31T18:43:33+5:302022-01-31T18:45:13+5:30

IPL 2022, Lucknow Super Giants Logo capt kl rahul mythical bird Garuda Indian Premier League 2022 mega auction | IPL 2022, Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जारी किया लोगो, टीम ने इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखें वीडियो

केएल राहुल को टीम ने 17 करोड़ में खरीदा है।

Highlightsबेंगलुरु में होने वाली मेगा नीलामी से पहले ड्राफ्ट से खरीदा है।आईपीएल नीलामी 12 और 13 फरवरी को है। आरपीएसजी समूह ने 7090 करोड़ रुपये में लखनऊ टीम खरीदी है।

IPL 2022, Lucknow Super Giants Logo: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की लखनऊ फ्रेंचाइजी ने लोगो जारी कर दिया। इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लोगो में बैट के साथ पंख लगाए हुए हैं और बीच में टीम का नाम लखनऊ सुपर जायंट्स लिखा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया गया है। कैप्शन में लिखा है कि महानता की तरफ बढ़ते हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने पंख फैलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लखनऊ टीम ने टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल को कप्तान नियुक्त किया है। आरपीएसजी समूह ने 7090 करोड़ रुपये में लखनऊ टीम खरीदी है।

केएल राहुल को टीम ने 17 करोड़ में खरीदा है। टीम के मालिक संजीव गोयनका ने सोमवार को एक वीडियो संदेश में इसका नाम साझा किया। लखनऊ और अहमदाबाद इस साल से आईपीएल में दो नई टीमें होंगी। चकाचौध से भरी इस लीग में अब 10 टीमें हो गयी है। टीम ने खिलाड़ियों की नीलामी से पहले मार्कस स्टोइनिस और रवि बश्नोई से भी करार किया है।

आरपीएसजी समूह की स्वामित्व वाली लखनऊ की टीम ने प्रशंसकों से नाम को लेकर राय मांगी थी, जिसके बाद टीम का नाम लखनऊ सुपर जायंट्स रखने का फैसला किया गया। गोयनका ने नाम की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘ ‘नाम बनाओ नाम कमाओ’ प्रतियोगिता को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

लाखों लोगों ने प्रतिक्रिया दी, जिसके आधार पर हम लखनऊ आईपीएल टीम के लिए नाम चुनकर बहुत खुश हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘  आपकी सिफारिशों के आधार पर हमने जो नाम चुना है वह है लखनऊ सुपर जायंट्स। आपकी प्रतिक्रिया और प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। भविष्य में भी हमें अपना समर्थन देना जारी रखें।’’ फ्रेंचाइजी मालिकों ने इस नयी आईपीएल टीम का नाम तय करने के लिए तीन जनवरी को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के लिए अभियान शुरू किया था।

Open in app