IPL 2022: मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 48 रन की पारी, जीत दिलाने वाले खिलाड़ी ने इसका श्रेय इन दोनों खिलाड़ी को दिया

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मैच शनिवार पुणे में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलेगा। पांच ओवर में 75 रन की अटूट साझेदारी की।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2022 16:38 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली टीम छह विकेट पर 104 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी।बल्लेबाजों को केवल अपने खेल पर ध्यान देने की सलाह दी।प्रदर्शन का श्रेय साथी खिलाड़ी अक्षर पटेल और कप्तान ऋषभ पंत को दिया।

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चार विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज ललित यादव ने अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय साथी खिलाड़ी अक्षर पटेल और कप्तान ऋषभ पंत को दिया।

ललित और अक्षर ने रविवार को मुंबई में खेले गये मैच में तब पांच ओवर में 75 रन की अटूट साझेदारी निभाकर दिल्ली को लक्ष्य तक पहुंचाया जबकि उनकी टीम छह विकेट पर 104 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। ललित ने 38 गेंदों पर नाबाद 48 जबकि अक्षर ने 17 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाये।

दिल्ली कैपिटल्स की जारी विज्ञप्ति में ललित ने कहा, ‘‘जब क्रीज पर दूसरे छोर पर अक्षर होता है तो मैं बहुत सहज महसूस करता हूं। वह मेरे खेल को जानता है और यह भी जानता है कि मैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे कर सकता हूं। हम दोनों ने तय किया था कि विकेट बचाने हैं। हम जानते थे कि अगर हम खेलते रहेंगे तो आखिरी ओवर से पहले मैच ज़रूर जीत लेंगे।’’

खेल के बीच में कप्तान पंत ने भी अपने बल्लेबाजों को केवल अपने खेल पर ध्यान देने की सलाह दी। ललित ने कहा, ‘‘दूसरे टाइम-आउट में ऋषभ ने मुझे सुझाव दिया कि मैं अपने दिल की सुनूं और खेल को गहराई से समझूं। मैंने उनकी सलाह पर ध्यान दिया और ज़्यादा कुछ नहीं सोचा।’’ दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मैच शनिवार पुणे में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलेगा। 

टॅग्स :आईपीएल 2022दिल्ली कैपिटल्सअक्सर पटेलऋषभ पंतमुंबई इंडियंस
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या