IPL 2022: श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता, फील्डिंग करने का फैसला, यहां जानें प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर दोनों को भारतीय टीम के भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है और यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों इस मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 10, 2022 15:37 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैपिटल्स नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से करीबी मुकाबले में हार गई थी।तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया को बाहर किया गया है।दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने नवंबर में टी20 विश्व कप के बाद से गेंदबाजी नहीं की है।

IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मैच की अंतिम एकादश में खलील अहमद की जगह एनरिक नोर्किया को शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के सामने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में बड़ी चुनौती है, जब उनकी टीम तालिका में शीर्ष पर चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सामने है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुआई उसके पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। आईपीएल में दिल्ली की फ्रेंचाइजी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अय्यर 2020 में टीम को फाइनल तक ले गये थे। लेकिन चोटिल होने के कारण वह पिछले सत्र के पहले हिस्से में नहीं खेल पाये जिससे उनकी जगह पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।

दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने 27 वर्षीय अय्यर को रिटेन भी नहीं किया जिससे केकेआर ने नीलामी में उन्हें खरीद लिया। अय्यर की कप्तानी में केकेआर चार मैचों में छह अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर चल रही है और उसे एकमात्र हार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से मिली। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने जीत से शुरुआत की और फिर उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा जिससे वह सातवें स्थान पर है।

टीम इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।

टॅग्स :आईपीएल 2022दिल्ली कैपिटल्सऋषभ पंतश्रेयस अय्यरकोलकाता नाइट राइडर्सबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या