IPL 2022: मुंबई इंडियंस के खिलाफ राहुल कारनामा, सीजन का दूसरा शतक, 62 बॉल, 12 चौके और 4 छक्के, दोनों बार 103 पर नाबाद

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने सत्र का अपना दूसरा और आईपीएल करियर का तीसरा शतक पूरा किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 24, 2022 22:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देपांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के राहुल ने पहले मैच में 60 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाये थे। राहुल ने 60 गेंद की नाबाद पारी नौ चौके और पांच छक्के लगाये थे।  मुंबई को अब भी सत्र में पहली जीत का इंतजार है।

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने धमाका कर दिया। इस सीजन में दूसरा शतक बनाया। दोनों शतक MI के खिलाफ पूरा किया। राहुल ने 62 गेंद में 103 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। राहुल ने सत्र का अपना दूसरा और आईपीएल करियर का चौथा शतक पूरा किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ रविवार को यहां बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 168 रन बनाये। लखनऊ के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 103 रन बनाये। मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड और रिले मेरेडिथ ने दो-दो विकेट लिये।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के राहुल ने पहले मैच में 60 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाये थे। अपना 100वां आईपीएल मैच खेल रहे राहुल ने 60 गेंद की नाबाद पारी नौ चौके और पांच छक्के लगाये थे। मुंबई को अब भी सत्र में पहली जीत का इंतजार है और यह पहली बार है, जब टीम को लगातार 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा हो।

आईपीएल में सर्वाधिक शतकः

6ः क्रिस गेल (141 पारी)

5ः विराट कोहली (207 पारियां)

4ः जोस बटलर (71 पारियां)

4ः केएल राहुल (93 पारियां)

4ः शेन वॉटसन (141 पारी)

4ः डेविड वार्नर (155 पारियां)।

टी20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक शतकः

6ः रोहित शर्मा

6ः केएल राहुल

5ः विराट कोहली

4ः सुरेश रैना।

टॅग्स :आईपीएल 2022केएल राहुललखनऊ सुपरजायंट्समुंबई इंडियंसरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या